1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीनगर एयरपोर्ट पर भीड़ में फंसे शाहरुख खान, VIDEO में देखिए कैसा हुआ हाल

श्रीनगर एयरपोर्ट पर भीड़ में फंसे शाहरुख खान, VIDEO में देखिए कैसा हुआ हाल

 Published : Apr 29, 2023 03:12 pm IST,  Updated : Apr 29, 2023 03:12 pm IST

Shah Rukh Khan mobbed: कश्मीर में 'डंकी' की शूटिंग के लिए पहुंचे शाहरुख खान को देखने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट पर इतनी भीड़ जुट गई कि स्टार का वहां से निकलना मुश्किल हो गया।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : TWITTER

Shah Rukh Khan mobbed: फिल्म 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद, शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वह इन दिनों राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'डंकी' को पूरा करने के लिए मैदान पर वापस आ गए हैं। सुपरस्टार फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए कश्मीर गए हैं। जहां से हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। वहीं अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान ऐयरपोर्ट पर भीड़ में फंसे नजर आ रहे हैं। 

भीड़ ने शाहरुख को घेरा 

राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'डंकी' के लिए शाहरुख वापस फ्लोर पर हैं। तापसी पन्नू के साथ वाली उनकी ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है। इसलिए स्टार लगातार शूटिंग पूरी करने में जुटे हुए हैं। अब एक वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार को श्रीनगर से एक उड़ान भरने के लिए जाते हुए देखा गया, जहां उन्हें साथी यात्रियों ने घेर लिया। वायरल वीडियो में शाहरुख खान अपने साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैंस की भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। इस बीच शाहरुख रास्ता पाने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। 

ऐसा है किंग खान का लुक 

सोशल मीडिया पर कई फैन पेजों पर शेयर की गई वायरल तस्वीर में, शाहरुख को सफेद टी-शर्ट और कार्गो पैंट के साथ काले रंग की जैकेट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस से एक्सेसराइज किया। शाहरुख के इस लुक और उनके शांत स्वभाव की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। कमेंट में लोग कह रहे हैं कि कोई और स्टार होता तो अब तक झल्ला गया होता। लेकिन शाहरुख सच में कूल हैं। 

Janhvi Kapoor कर रही थीं डांस तभी एक शख्स ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने दिया अजीब रिएक्शन

इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख इन दिनों काफी ज्यादा बिजी हैं। हाल ही में वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ ब्लॉकबस्टर 'पठान' में दिखाई दिए। 'पठान' ने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिए और अब तक की सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई। इसके अलावा शाहरुख को जल्द ही नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ एटली की 'जवान' में देखा जाएगा। यह फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही शाहरुख जल्द ही 'टाइगर 3' में सलमान के साथ एक एक्शन सीक्वेंस में नजर आएंगे। 

International Dance Day: ये 7 बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं क्लासिकल डांस में महारथी, प्रियंका चोपड़ा भी हैं लिस्ट में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन