1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan ने बीच इवेंट में छुए अमिताभ और जया बच्चन के पैर, VIDEO ने किया फैंस को इमोशनल

Shah Rukh Khan ने बीच इवेंट में छुए अमिताभ और जया बच्चन के पैर, VIDEO ने किया फैंस को इमोशनल

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Dec 16, 2022 11:52 am IST,  Updated : Dec 16, 2022 11:52 am IST

kolkata international film festival 2022: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन और रानी मुखर्जी ने इस इवेंट में गुरुवार को हिस्सा लिया। अब यहां से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan touched the feet of Amitabh- India TV Hindi
Shah Rukh Khan touched the feet of Amitabh Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 28वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रानी मुखर्जी सहित कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। एक ओर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की 'पठान' फिल्म का विरोध हो रहा था वहीं दूसरी ओर फेस्ट में शाहरुख ने एक बार फिर अपने विनम्र स्वभाव से सभी का दिल जीत लिया। इस फेस्ट में उन्होंने सबके सामने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छूकर उन्हें सम्मान दिया। 

स्टेज पर ही छू लिए पैर 

इस समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो की बात करें तो यहां शाहरुख खान का वह वीडियो लोगों को इमोशनल कर रहा है, जिसमें बिना किसी की परवाह किए बीच स्टेज पर शाहरुख ने अमिताभ और जया के पैर छू लिए। साथ ही रानी मुखर्जी ने जया बच्चन के पैर छूए और आशीर्वाद लिया। देखिए ये वीडियो...

\

कियारा और विक्की पहुंचे 'बिग बॉस 16' के सेट पर, तस्वीरों में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

ट्रोल करने वालों को दिया जवाब 

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अरिजीत सिंह जैसी हस्तियों को 28वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF 2022) के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ देखा गया। यहां अपने दिल की बात करते हुए शाहरुख ने कुछ ऐसा कहा जिसे लोग ट्रोल करने वालों के लिए उनका जवाब मान रहे हैं। दरअसल, फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर और दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' को लेकर मचे बवाल के बीच शाहरुख ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया। 

अमिताभ बच्चन को मिलना चाहिए भारत रत्न सम्मान, कोलकाता फिल्म समारोह में ममता बनर्जी ने उठाई मांग

रानी और शाहरुख ने की मस्ती

इसके अलावा भी इस इवेंट की कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिनमें हम देख सकते हैं कि रानी और शाहरुख ने एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों ने इस मौके पर खूब बातें की और रानी ने शाहरुख के और Kiss किया और उनके साथ हंसी-मजाक भी करत नजर आईं। अपनी स्पीच में रानी ने शाहरुख को 'पठान' कहकर एड्रेस भी किया।

TRP List Week 49: 'अनुपमा' की रेटिंग लुढ़की, जानिए क्या हुआ 'गुम है...' और 'बिग बॉस 16' का हाल, देखें पूरी लिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन