डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर अपनी चौथी फिल्म 'ओ रोमियो' लेकर आ रहे हैं। गैंस्टर की दुनिया की सैर कराने वाली ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। शाहिद के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म से पहले तीन फिल्में बना चुके हैं जिनमें से 2 फिल्मों ने खूब तारीफें बटोरी थीं। लेकिन एक ऐसी भी है जिसकी IMDB रेटिंग तक शर्मनाक है। इस फिल्म में कंगना रनौत और सैफ अली खान भी अहम किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म का नाम है रंगून और ये कहानी रिलीज हुई थी साल 2017 में।
फिल्म में शाहिद कपूर और कंगना रनौत लीड रोल में थे और सैफ अली खान ने भी एक दमदार रोल निभाया था। फिल्म रिलीज के बाद काफी मिली जुली प्रतिक्रिया बटोरती नजर आई थी। हालांकि इस कहानी को ज्यादातर लोगों ने सिरे से नकार दिया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो ये फिल्म महाफ्लॉप साबित हुई थी। 61 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने महज 28 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। साथ ही इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 40 करोड़ रुपयों के करीब रही थी। फिल्म महाफ्लॉप रही थी।
इस फिल्म की खास बात ये है कि लोगों को ये रोमांटिक लव ट्रायंगल की कहानी का कॉन्सेप्ट कुछ लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस फिल्म की कहानी को कमजोर और प्रजेंटेशन हीन बताया था। फिल्म को आईएमडीबी पर भी काफी शर्मनाक रेटिंग मिली है। आईएमडीबी पर लोगों ने रंगून फिल्म को 5.6 रेटिंग दी है जो काफी कमजोर मानी जाती है। फिल्म की कहानी डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सब्रीना धवन और मेथ्यू रॉबिन्स के साथ मिलकर लिखी थी। फिल्म का म्यूजिक खुद विशाल भारद्वाज ने किया था और इसके गानों के लिरिक्स गुलजार ने लिखे थे।
अब शाहिद कपूर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज चौथी बार एक साथ काम कर चुके हैं। ओ रोमियो में दोनों का ये चौथा कॉलेब्रोशन था। इससे पहले हैदर फिल्म में विशाल ने शाहिद को कास्ट किया था और ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2017 में फिल्म रंगून में दोनों ने साथ काम किया था। इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म कमीने को भी विशाल भारद्वाज ने ही डायरेक्ट किया था। अब दोनों की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें- दो फिल्में, दोनों लवस्टोरी और दो स्टारकिड्स, वेलेंटाइन डे से ठीक पहले कौन जीतेगा बॉक्स ऑफिस जंग? एक ही दिन रिलीज
संपादक की पसंद