1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाइफ के साथ रोमांटिक ब्रंच डेट पर गए शाहिद कपूर, मीरा राजपूत ने शेयर की तस्वीर

वाइफ के साथ रोमांटिक ब्रंच डेट पर गए शाहिद कपूर, मीरा राजपूत ने शेयर की तस्वीर

 Published : Oct 29, 2023 10:09 pm IST,  Updated : Oct 29, 2023 10:10 pm IST

बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी लेडी लव मीरा राजपूत के साथ ब्रंच डेट पर गए थे, जिसकी कुछ तस्वीरें मीरा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में कपल रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।

Shahid Kapoor, Mira Rajput- India TV Hindi
ब्रंच डेट पर रोमांटिक हुए शाहिद-मीरा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बीटाउन के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं,जो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को रिलेशनशिप गोल देते नजर आते हैं।हाल ही में कपल साथ में ब्रंच डेट पर गए थे, जिसकी कुछ तस्वीरें मीरा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में कपल रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। 

मीरा ने ब्रंच डेट की तस्वीर की शेयर

मीरा ने अपने इंस्टा पर अपनी 'ब्रंच डेट' की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहिद और मीरा दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शाहिद कपूर जहां पेस्टल ब्लू कलर की शर्ट पहने नजर आए। वहीं मीरा का सेल्फी में सिर्फ फेस ही नजर आ रहा है। मीरा ने अपना ब्रंच लुक काफी कूल रखा है। दोनों इस तस्वीर में स्माइल करते हुए कैमरे के लिए रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कपल की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस को कपल की ये बाॅन्डिंग काफी पंसद आ रही है। 

Shahid Kapoor, Mira Rajput
Image Source : INSTAGRAMशाहिद कपूर मीरा राजपूत की ब्रंच डेट की तस्वीर

शाहिद का वर्कफ्रंट

बता दें कि मीरा राजपूत भले ही एक्टिंग में सक्रिय ना हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा अपने ग्लैम लुक और फिटनेस की वजह से छाई रहती हैं। वहीं शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आए थे। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर स्ट्रीम हुई थी। आने वाले महीनों में, वह जल्द ही एक अनाम फिल्म में कृति सेनन के साथ रोमांस करेंगे, जो 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद निर्देशक रोशन एंड्रयूज की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म  'देवा' में पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

 

राम चरण और उपासना ने गलती से शेयर कर दी बेटी क्लिन कारा की फोटो, फैंस ने देख ली पहली झलक

देश के इस फेमस एक्टर के संग न्यूजीलैंड में हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान ड्रोन के ब्लेड से हुए घायल

प्रियंका चोपड़ा सफेद साड़ी में पहुंचीं जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल, मास्टर क्लास सेशन में दिखा क्लासी लुक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन