1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 22 की उम्र में घरवालों से की बगावत, चंडीगढ़ जाकर बन गई एक्ट्रेस, एक शो ने बना दिया स्टार

22 की उम्र में घरवालों से की बगावत, चंडीगढ़ जाकर बन गई एक्ट्रेस, एक शो ने बना दिया स्टार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 04, 2025 08:32 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 11:42 pm IST

2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से इंडस्ट्री में कई नए सितारों ने कदम रखा। राघव जुयाल से लेकर सिद्धार्थ निगम तक इस फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में नजर आए नए-नवेले सितारों की लिस्ट में एक ऐसी एक्ट्रेस भी शामिल हैं, जो अब कई दिलों की धड़कन बन चुकी हैं।

shehnaaz gill- India TV Hindi
शहनाज गिल। Image Source : INSTAGRAM

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया पहचान बनाने के लिए अपना घर छोड़ दिया और लंबे संघर्ष के बाद एक अलग मुकाम हासिल किया। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स के नाम शुमार हैं। यश, कंगना रनौत, यश और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार जो आज अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुके हैं, एक समय में फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के होते हुए आज ये कलाकार सिनेमा जगत में अलग पहचान रखते हैं। आज हम आपको एक और ऐसी हीरोइन के बारे में बताएंगे, जिसने फेम की चाहत में अपना घर छोड़ दिया था और लंबे संघर्ष के बाद एक शो के जरिए हर घर में ऐसी छाईं कि बॉलीवुड तक जा पहुंचीं।

एक शो से घर-घर में छा गईं शहनाज गिल

हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की। वही शहनाज गिल जिन्होंने खुद को 'पंजाब की कैटरीना' कहते हुए बिग बॉस 13 में एंट्री ली थी और अपने चुलबुले अंदाज से हर किसी की फेवरेट बन गईं। बिग बॉस का 13वां सीजन, रियेलिटी शो के सबसे हिट सीजन में से है, जिसे हिट बनाने में शहनाज का भी हाथ था। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती, तकरार और प्यार आज भी इनके फैंस नहीं भूले हैं।

बिग बॉस 13 ने दिलाई पहचान

शहनाज ने जब बिग बॉस 13 में एंट्री ली, तब तक उनकी कोई खास पहचान नहीं थी। लेकिन, शो के दौरान अपने अलग अंदाज और मासूमियत से वह हर दिल में अपनी धाक जमाने में सफल रहीं। यहां तक कि सुपरस्टार सलमान खान को भी उन्होंने इंप्रेस किया। शहनाज ने शो के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े भी कई राजों से पर्दा उठाया। अभिनेत्री ने शो के दौरान बताया था कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपना घर-परिवार सब छोड़ दिया था। एक्ट्रेस अपने घर से भाग गई थीं, जिसके बाद उनके परिवार ने उनसे दूरी बना ली थी। हालांकि, उनकी अपनी मां से बात होती रहती थी। लेकिन, उनके पिता उनके फैसले से बेहद नाराज थे।

22 की उम्र में घर से भाग गई थीं शहनाज गिल

शहनाज तब 22 साल की थीं, जब अपने सपने साकार करने के लिए वह घर से भाग गईं। उन्होंने घरवालों के नंबर ब्लॉक कर दिए और कसम खाई कि तभी घर लौटेंगी जब कुछ बन जाएंगी। उन्होंने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा था- 'मेरे सपने मेरे अपने हैं। उन्हें साकार करने के लिए मुझसे जो कुछ बन पाएगा मैं करूंगी। मैं अपने घर से भाग गई थी और वो मेरा पता नहीं लगा पाए। मैं तभी अपने घर लौटी, जब मशहूर हो गई। मैं पीजी में रहती थी, महीने के 15 हजार कामीत थी। वे मुझे फोन करते रहते, मुझे अपनी दादी से बहुत लगाव था, फिर भी मैंने अपने घरवालों के नंबर ब्लॉक कर दिए। मैं ये साबित करना चाहती थी कि धैर्य का फल मीठा होता है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन