1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shilpa Shetty Birthday: 'बाजीगर' से IPL की एक टीम की मालकिन तक, ऐसा रहा शिल्पा शेट्टी का अबतक का सफर

Shilpa Shetty Birthday: 'बाजीगर' से IPL की एक टीम की मालकिन तक, ऐसा रहा शिल्पा शेट्टी का अबतक का सफर

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 08, 2022 07:39 am IST,  Updated : Jun 08, 2022 07:41 am IST

Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी अपनी जिंदगी में 47 सावन देख चुकी हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपना सफर शुरू कर फिल्मों और टीवी पर राज किया है।

Shilpa Shetty - India TV Hindi
Shilpa Shetty Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY

Shilpa Shetty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी अदाकारी और डांस से लोगों का दिल जीतती रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट्स दिए हैं। फिल्मों से लेकर टीवी की दुनिया में हमेशा एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी का आज जन्मदिन हैं। शिल्पा शेट्टी आज 47 साल की हो गई हैं।

शिल्पा न सिर्फ बेहतरीन अदाकारा और मॉडल हैं, बल्कि बिजनेस वुमेन भी हैं। उन्होंने थ्रिलर मूवी बाजीगर (1993) से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्मों के इतर आइटम नंबर्स की बात करें तो उन्होंने उन्होंने हिट मूवीज के साथ-साथ 'यूपी बिहार लूटने' और 'शट अप एंड बाउंस' जैसे सुपरहिट गाने भी किए हैं। उनके ठुमकों पर फैंस फिदा हैं। 

फिल्मों के साथ-साथ वो टीवी की दुनिया में भी एक्टिव रहती हैं। उन्हें आए दिनों चंद रियलिटी शो में होस्ट करते हुए भी देखा गया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं और लोगों को भी मोटिवेट करती हैं। इस खास मौके पर आइये उनकी जर्नी पर एक नज़र डालते हैं...

  • शिल्पा शेट्टी डेब्यू फिल्म बाजीगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई थीं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ शाहरुख खान और काजोल ने काम किया था।
  • शिल्पा साल 1994 में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में लीड रोल में दिखाई दीं, जिसने जबरदस्त सफलता हासिल की। इस मूवी में उन्होंने डबल रोल निभाया था।
  • शिल्पा ने कई रोमांटिक मूवीज में काम किया है, जिनमें धड़कन, रिश्ते और इंडियन जैसी मूवीज शामिल हैं। इसके अलावा वो फिर मिलेंगे, दस, लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। 
  • एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक लिया और फिर टीवी की दुनिया में कदम रखा। वो झलक दिखला जा शो को जज कर चुकी हैं। उन्होंने यूके रिएलिटी शो बिग ब्रदर के पांचवे सीजन में हिस्सा लिया और शो जीतकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
  • शिल्पा ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का दूसरा सीजन होस्ट किया। वो बतौर जज जरा नचके दिखा, नच बलिए और सुपर डांसर में दिखाई दे चुकी हैं।
  • शिल्पा साल 2006 से पेटा जैसी संस्था से जुड़ी हुई हैं, जो जानवरों की देखभाल के लिए काम करती है। वो फिटनेस फ्रीक भी हैं और उन्होंने अपना खुद का फिटनेस योगा डीवीडी लॉन्च किया था। 

  • शिल्पा शेट्टी एक सफल बिजनेस वूमन भी रही हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स टीम की पार्ट-ओनर भी रही हैं। 

  • शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया और इसी साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी समिषा की मां भी बनी हैं। 

  • अब शिल्पा लंबे समय बाद फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म हंगामा 2 रिलीज हुई थी। साथ ही उनकी आने वाली फिल्म निकम्मा रिलीज के लिए तैयार है। 

यहां पढ़ें 

सलीम और सलमान खान से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, कुछ दिनों पहले मिला था धमकी भरा खत

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने खुल्लम-खुल्ला किया प्यार का इजहार, क्या दोनों करने वाले हैं शादी?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन