1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वेलकम टू द जंगल' देख हंसी नहीं रोक पाई श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी संग लुत्फ उठाती दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

'वेलकम टू द जंगल' देख हंसी नहीं रोक पाई श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी संग लुत्फ उठाती दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

 Published : Jun 28, 2026 11:14 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 11:14 pm IST

थिएटर के अंदर एक दर्शक ने चुपके से श्रद्धा कपूर का वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह राहुल मोदी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' का मजा लेती हुई दिखाई दीं।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी Image Source : INSTAGRAM/@URGEX_

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वे थिएटर में साथ दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक्ट्रेस 'वेलकम टू द जंगल' का मजा लेती नजर आ रही हैं और राहुल के बगल में बैठकर पूरी फिल्म के दौरान हंसती दिखाई दे रही हैं। यह पहली बार नहीं है, इसके पहले भी दोनों कई बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किए जा चुके हैं।

'वेलकम टू द जंगल' देखने पहुंचीं श्रद्धा कपूर

सिनेमाघर के अंदर एक दर्शक द्वारा चुपके से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में श्रद्धा को इस कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में खोया हुआ देखा जा सकता है। राहुल भी उनके बगल में बैठे दिखाई दिए और साथ में फिल्म का लुत्फ उठाते नजर आए। इस वीडियो को ऑनलाइन शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, 'भारत की नेशनल क्रश shraddhakapoor के साथ 'वेलकम टू द जंगल' देख रहा हूं।'

'वेलकम टू द जंगल' बनी 2026 की सबसे चर्चित फिल्म

अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' एक दिन पहले पेड प्रीव्यू के बाद 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म मशहूर 'वेलकम' फ़्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है। इस कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। कई दर्शकों ने इसे मनोरंजक और मजेदार बताया है। वहीं, फरीदा जलाल की कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ हो रही है और इसे फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक माना जा रहा है।

'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस अपडेट

तीसरे दिन 'वेलकम टू द जंगल' ने 10,867 शो में 24.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 76.50 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 6.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 16.70 करोड़ हो गया है। इस तरह फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 93.20 करोड़ हो गया है।

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म

काम की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर आधारित बायोपिक 'ईथा' में नजर आएंगी। उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'स्त्री 3' और फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी की 'नागिन' भी शामिल हैं।

ये भी पढे़ं- 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 39 करोड़

'वेलकम टू द जंगल' के इंटरवल में अक्षय कुमार ने ऑडियंस को रोका, दिया तगड़ा सरप्राइज सॉन्ग, दिशा पाटनी से है कनेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन