1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई Shraddha Kapoor, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई Shraddha Kapoor, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

 Published : Jul 04, 2023 06:32 pm IST,  Updated : Jul 04, 2023 06:32 pm IST

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में श्रद्धा कपूर को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर के साथ मूवी डेट पर स्पॉट किया गया है।

Shraddha Kapoor spotted with rumored boyfriend Rahul Mody cuteness won the hearts of fans - India TV Hindi
Shraddha Kapoor Image Source : VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने क्यूट लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस बार श्रद्धा कपूर किसी और कारण से चर्चा का विषय बनी हुई है। पैपराजी ने इस बार Shraddha Kapoor को सिंपल लुक में स्पॉट किया है। श्रद्धा कपूर को रूमर्ड बॉयफ्रेंड और फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर के साथ देखा गया है। एक्ट्रेस को हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 143 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को लोगों से मिला-जुला रिस्पांस मिला है। दोनों को पहली बार इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया है। पैपराजी ने श्रद्धा कपूर को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया था। 

श्रद्धा कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर -

श्रद्धा कपूर एकदम सिंपल लुक में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। सोमवार रात थिएटर से बाहर निकलते समय वह अपने नए हेयरकट में दिखीं। एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट ग्रे सलवार सूट पहना था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था। थिएटर से बाहर निकलते समय श्रद्धा ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। वहीं उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को भी थिएटर से बाहर निकलते देखा गया। हालांकि, दोनों के अलग-अलग कार में जाता देखा गया था। राहुल मोदी ऑलिव ग्रीन शर्ट में नजर आए। श्रद्धा और राहुल अक्सर साथ में दिखाई देते रहते हैं।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट -
श्रद्धा कपूर को पहली बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। दोनों की जोड़ी लोगों बहुत पंसद भी आई है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2', 'धड़कन 2', 'चालबाज इन लंदन' और 'चंदा मामा दूर' है।

ये भी पढ़ें-

Kartik Aaryan की अपकमिंग फिल्म के टाइटल का हुआ ऐलान, इस साल होगी रिलीज

Khatron Ke Khiladi 13: ऐश्वर्या शर्मा ने इस शख्स की दिल खोलकर की तारीफ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

फूट-फूट कर रोए भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय, जानिए क्या है वजह

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन