1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने का बाद पत्नी ने बताई कैसी है हालत, फैंस से की गुजारिश

श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने का बाद पत्नी ने बताई कैसी है हालत, फैंस से की गुजारिश

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 15, 2023 01:50 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 02:04 pm IST

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने के बाद से ही उनके फैंस काफी हैरान-परेशान थे। अब एक्टर की पत्नी ने उनकी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर बताई है। उन्होंने एक्टर की हालत के बारे में बात करने के साथ ही फैंस से गुजारिश की है।

Shreyas Talpade, Shreyas Talpade health update- India TV Hindi
श्रेयस तलपड़े और दीप्ति तलपड़े। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को बीते दिन 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग से घर लौटने के बाद हार्ट अटैक आ गया था। आनन-फानन में एक्टर को उनकी पत्नी ने अस्पताल पहुंचा। परारंभिक उपचार के बाद एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई थी। इसके बाद उनका इलाज जारी रहने की बात सामने आई थी। कहा जा रहा था कि हालत स्थिर है। अब एक्टर की पत्नी दीप्ति ने इस हादसे के बाद पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने खुद एक्टर की हालत को लेकर बात की है। उन्होंने एक्टर की हेल्थ की पूरी जानकारी फैंस के साथ साझा की। साथ ही उन्होंने फैंस से एक गुजारिश भी की है।   

तुरंत मिला इलाज

दीप्ति तलपड़े ने फैंस को धन्यावाद कहने के अलावा बताया कि किस तरह से तुरंत मिला इलाज उनके पति के लिए कारगर साबित हुआ। साथ ही ये भी बताया कि फैंस की दुआएं काम आईं। इतना कहने के अलावा उन्होंने सभी फैंस से एक गुजारिश भी की है। दीप्ति तलपड़े के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस थोड़ी राहत की सांस जरूर लेंगे। वहीं कई इंस्टाग्राम यूजर्स लगाता कमेंट करके एक्टर की तबीयत जल्द सही होने की कामना कर रहे हैं।

पत्नी ने की फैंस से गुजारिश

दीप्ति तलपड़े ने अपने पति एक्टर श्रेयस तलपड़े की हेल्थ अपडे साझा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'प्रिय दोस्तों और मीडिया, मेरे पति की बिगड़ी तबीयत के बाद आप सभी लोगों ने जिस तरह से दुआएं और फिक्र जाहिर की उसके लिए मैं आप सभी की तहे दिल से आभार जाहिर करती हूं। मुझे यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि उनकी हालत अब स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मेडिकल टीम उनका खास ध्यान रख रही है और यही खास ध्यान और समय पर मिला इलाज काफी कारगर रहा। हम विशेषज्ञों की खास देखरेख के लिए आभारी हैं। आप सभी से गुजारिश है कि हमारी प्राइवेसी का ख्याल करें, क्योंकि अभी उनकी रिकवरी जारी है। आप लोगों का सपोर्ट और सहियोग हमें हिम्मत देता है। आपकी, दीप्ति श्रेयस तलपड़े।'  

यहां देखें पोस्ट

ये भी पढ़ें: नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी का है श्रेयस तलपड़े से कनेक्शन, जानें कैसे बने 'एनिमल' एक्ट्रेस के गॉडफादर

अचानक बिगड़ी थी हालत

ये गंभीर हादसा तब हुआ जब श्रेयस तलपड़े शूटिंग से घर पहुंचे ही थे। शूटिंग के बाद श्रेयस तलपड़े की तबीयत बिगड़ी और उन्हें घर पर बेचैनी महसूस हुई। हालत इतनी खराब हुई कि वो बेहोश हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी दीप्ति उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल ले गईं। अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद ही एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वैसे इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो इस हादसे से कुछ ही घंटे पहले का है। ये वीडियो 'वेलकम टू जंगल' के सेट का है, जहां एक्टर अपने एक सीन की शूटिंग की तैयारी में थे। 

इन फिल्मों में किया काम

बता दें कि श्रेयस तलपड़े बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के भी बड़े स्टार हैं। पिछले कई दशकों से श्रेयस मनोरंजन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने 'इकबाल', 'अपना सपना मनी मनी', 'ओम शांति ओम', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'हाउसफुल 2' और 'गोलमाल अगेन' समेत कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म 'द लॉयन किंग' और बॉलीवुड फिल्म 'पुष्पा' में भी अपनी आवाज दी है। श्रेयस के साथ इस हादसे की खबर के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

हार्ट अटैक आने से कुछ वक्त पहले क्या कर रहे थे श्रेयस तलपड़े, सामने आया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन