Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्ट अटैक आने से कुछ वक्त पहले क्या कर रहे थे श्रेयस तलपड़े, सामने आया वीडियो

हार्ट अटैक आने से कुछ वक्त पहले क्या कर रहे थे श्रेयस तलपड़े, सामने आया वीडियो

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Dec 15, 2023 11:58 am IST, Updated : Dec 15, 2023 12:21 pm IST

बॉलीवुड के दमदार एक्टर श्रेयस तलपड़े को बीते दिन अचानक हार्ट अटैक आया। एक्टर की तबीयत अचानक ही बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब श्रेयस तलपड़े का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि इस घटना से कुछ वक्त पहले एक्टर क्या कर रहे थे।

Shreyas Talpade- India TV Hindi
Image Source : X श्रेयस तलपड़े।

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने हर रोल को यादगार बनाने में श्रेयस तलपड़े हमेशा कामयाब रहे। 'इकबाल' में उन्होंने बिना बोले ही अपनी एक्टिंग का जादू चलाया था। सीरियस रोल के अलावा उनकी कॉमिक टाइमिंग भी कमाल की रहती है। अब अपनी कॉमिक सेंस की बदौलद ही एक्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'वेलकम टू जंगल' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाला हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में उनकी अहम भूमिका होने वाली है। एक्टर इसकी शूटिंग में ही लगे हुए हैं। इसी बीच उनकी हेल्थ को लेकर एक बुरी खबर सामने आई। देर रात एक्टर को हार्ट अटैक आने की खबर हर तरफ छा गई। 

अचानक बिगड़ी थी हालत

ये गंभीर हादसा तब हुआ जब श्रेयस तलपड़े शूटिंग से घर पहुंचे ही थे। शूटिंग के बाद श्रेयस तलपड़े की तबीयत बिगड़ी और उन्हें घर पर बेचैनी महसूस हुई। हालत इतनी खराब हुई कि वो बेहोश हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी दीप्ति उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल ले गईं। अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद ही एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वैसे इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो इस हादसे से कुछ ही घंटे पहले का है। ये वीडियो 'वेलकम टू जंगल' के सेट का है, जहां एक्टर अपने एक सीन की शूटिंग की तैयारी में थे। 

वीडियो में बिल्कुल ठीक दिखे श्रेयस

सामने आए वीडियो में एक्टर श्रेयस तलपड़े को खड़े होकर अक्षय कुमार, अर्षद वारसी और तुषार कपूर के साथ बाकी स्टार कास्ट से बात करते हुए देखा जा सकता है। इनके सामने ही वर्कर्स काम करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देखकर जरा भी जाहिर नहीं हो रहा है कि श्रेयस तलपड़े को कोई परेशानी रही होगी। वो बिल्कल सीधे खड़े हैं और अगले शॉट की तैयारी के बीच बातचीत करते दिख रहे हैं। ऐसे में अचानक हार्ट अटैक आना हैरान करने वाला है। 

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में किया काम

बता दें कि श्रेयस तलपड़े बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के भी बड़े स्टार हैं। पिछले कई दशकों से श्रेयस मनोरंजन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने 'इकबाल', 'अपना सपना मनी मनी', 'ओम शांति ओम', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'हाउसफुल 2' और 'गोलमाल अगेन' समेत कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म 'द लॉयन किंग' और बॉलीवुड फिल्म 'पुष्पा' में भी अपनी आवाज दी है। श्रेयस के साथ इस हादसे की खबर के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: छिपते-छिपाते डिंपल कपाड़िया से मिलने पहुंचे सनी देओल, सामने आया गुपचुप हुई मुलाकात का वीडियो

क्या मलाइका अरोड़ा संग सात फेरे लेने को तैयार हैं? सवाल सुनते ही अर्जुन कपूर बोले- हम दोनों...!

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement