1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धांत चतुर्वेदी ने खरीदी शानदार हार्ले डेविडसन बाइक, कहा- किक मारके कितने चप्पल तोड़े...आज बूट्स में

सिद्धांत चतुर्वेदी ने खरीदी शानदार हार्ले डेविडसन बाइक, कहा- किक मारके कितने चप्पल तोड़े...आज बूट्स में

 Published : Jan 18, 2022 03:50 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 03:50 pm IST

'गली बॉय' फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद को एक शानदार तोहफा दिया है और एक चमचमाती हार्ले डेविडसन बाइक घर लेकर आए हैं। 

sidhanth chaturvedi - India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी ने खरीदी शानदार हार्ले डेविडसन बाइक Image Source : FB- SIDDHANTH CHATURVEDI

Highlights

  • अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर हार्ले डेविडसन बाइक की कई तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा की हैं।
  • सिद्धांत फिलहाल शकुन बत्रा की अगली फिल्म 'गहराइयां' की तैयारी कर रहे हैं।
  • सिद्धांत जल्द ही 'फोन बूथ', 'युद्ध' और 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगे।

राइजिंग स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'गहराइयां' की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर ने खुद को एक शानदार तोहफा दिया है और एक चमचमाती हार्ले डेविडसन बाइक घर लेकर आए हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर उसी की कई तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। 

कैप्शन में उन्होंने लिखा,"किक मारके चप्पल कितने टूटे, आज बूट्स में, और बटन उंगली के नीचे…" 

एक अन्य तस्वीर पर उन्होंने लिखा,"हार्ले ले ली" 

एक ओर तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "और ये फिंगर लिकिंग गुड है!" 

सिद्धांत ने अपने लिए शानदार वी-रॉड हार्ले डेविडसन को कस्टमाइज़ करवाया है और इसे अपना बनाने वाले पहले भारतीय हैं। गली बॉय से एमसी शेर के साथ प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता ने निश्चित रूप से सिर्फ 3 वर्षों में एक लंबा सफर तय किया है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सिद्धांत फिलहाल शकुन बत्रा की अगली फिल्म 'गहराइयां' की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास पाइपलाइन में 'फोन बूथ', 'युद्ध' और 'खो गए हम कहां' भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन