1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर केके के शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने केस दर्ज किया असामान्य मौत का मामला

सिंगर केके के शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने केस दर्ज किया असामान्य मौत का मामला

 Published : Jun 01, 2022 08:49 am IST,  Updated : Jun 01, 2022 03:48 pm IST

सिंगर केके के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने असामान्य मौत का केस दर्ज किया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

सिंगर केके निधन मामला- India TV Hindi
सिंगर केके के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने असामान्य मौत का केस दर्ज किया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। Image Source : INSTAGRAM- KK_LIVE_NOW

Highlights

  • पुलिस ने कोलकाता न्यू मार्केट थाने में असामान्य मौत का केस दर्ज किया है।
  • होटल के सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।
  • केके के सिर और होंठ पर चोट के निशान मिले हैं।

Singer KK Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का निधन हो गया है। मंगलवार की शाम एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद 53 साल के केके अपने होटल के कमरे में जाकर बिस्तर पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। लेकिन अब इस मामले में सस्पेंस आ गया है, क्योंकि कोलकाता पुलिस ने असामान्य मौत का केस दर्ज किया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि केके के शरीर में चोट के निशान मिले हैं जिसके बाद न्यू मार्केट थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

केके का पार्थिव शरीर अभी CMRI Hospital में है। केके के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन