1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के घर बेटा आया या बेटी! सामने आ रही ये खबर

प्रियंका चोपड़ा के घर बेटा आया या बेटी! सामने आ रही ये खबर

 Published : Jan 22, 2022 01:02 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 02:05 pm IST

सरोगेसी के जरिए मां बनने की खबर का एकाएक आना लोगों को चौंका रहा है। क्योंकि प्रियंका और निक ने यह सब चुपचाप प्लान किया था।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा के घर बेटा आया या बेटी! सामने आ रही ये खबर Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

Highlights

  • प्रियंका ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उन्होंने एक बेबी का वेलकम किया है।
  • प्रियंका ने अपने पोस्ट में निवेदन किया कि इस दौरान उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के मां बनने की खबर आ चुकी है। सरोगेसी के जरिए मां बनी प्रियंका चोपड़ा को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन प्रियंका और निक के घर में बेटी आई है या बेटा। इस पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ है। यूएस वीकली की खबर को सही मानें तो प्रियंका के घर में बेटी आई है।

देर रात को प्रियंका ने एक स्टेटमेंट जारी करने अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी थी। स्टेटमेंट में लिखा गया है कि सरोगेसी के जरिए घर में बेबी का आगमन हुआ है। और साथ ही प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कही गई है ताकि वो अपने परिवार पर फोकस कर सकें।

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनी हैं मां, क्या है इसका पूरा प्रोसेस, नियम और खर्चा

सरोगेसी के जरिए मां बनने की खबर का एकाएक आना लोगों को चौंका रहा है। क्योंकि प्रियंका और निक ने यह सब चुपचाप प्लान किया था। हालांकि तीन महीने पहले ही एक शो में प्रियंका ने एक इशारा जरूर किया था कि फैमिली प्लानिंग को लेकर वो और निक कुछ एक्सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन उस वक्त किसी ने सोचा नहीं था कि प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनने का विचार कर रही हैं।

खैर प्रियंका और निक प्राउड पैरेंट बन चुके हैं और उन दोनों का फिलहाल फोकस अपने घर आए नन्हें सदस्य पर होगा। सेलेब विश कर रहे हैं और जोनास परिवार में खुशी का मौका सेलिब्रेट किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन