1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जहीर इकबाल के बिना सोनाक्षी सिन्हा ने मनाई होली, हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस ने बताई पति के गायब होने की वजह

जहीर इकबाल के बिना सोनाक्षी सिन्हा ने मनाई होली, हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस ने बताई पति के गायब होने की वजह

 Published : Mar 14, 2025 05:21 pm IST,  Updated : Mar 14, 2025 05:24 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद अपनी पहली होली अकेले ही मनाई और फोटो शेयर करते हुए ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। साथ ही जहीर इकबाल के होली सेलिब्रेशन में न होने की वजह भी बताई।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद पहली होली Image Source : INSTAGRAM

पिछले साल जून में शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को अक्सर अपने अंतरधार्मिक विवाह को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जब भी कपल को कोई ट्रोल करता तो एक्ट्रेस बड़ी समझदारी से सटीक जवाब देकर नफरत करने वालों को चुप करा देती हैं। अब, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने शादी के बाद अपनी पहली होली 2025 की तस्वीरें पोस्ट की हैं> साथ ही उन ट्रोल्स को भी चुप करा दिया है, जिन्होंने तस्वीरों में उनके पति जहीर इकबाल की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने पहली होली अकेले ही मनाई है, जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई।

पति संग होली क्यों नहीं खेल पाई सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा ने अब मजाकिया अंदाज में नफरत करने वालों से रिलैक्स करने के लिए कहा, साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली होली पति जहीर इकबाल के बिना क्यों मनाई। सोनाक्षी सिन्हा ने खूबसूरत तस्वीरों की सीरीज पोस्ट की है, जिसमें उनके चेहरे और हाथ होली के रंगों से सने हुए दिखाई दे रहे हैं। इन प्यारी तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खुश लग रही हैं। अपने कैप्शन में उन्होंने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब देते हुए लिखा, 'होली है!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा के शूट से।' सोनाक्षी ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, 'कमेंट में थोड़ा आराम करो... @ iamzahero मुंबई में है और मैं शूट पर हूं इसलिए साथ में नहीं है... ठंडा पानी डालो सर पे।'

सोनाक्षी सिन्हा का साउथ डेब्यू

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर जो होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, इनमें वे व्हाइट कलर का आउटफिट पहने दिख रही हैं। 23 जून, 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई थी। काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'जटाधारा' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। 8 मार्च को उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया, जिसमें वह एक उग्र,खतरनाक अवतार में दिखाई दीं। वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन