1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर के पति आनन्द आहूजा क्यों है सुर्खियों में, जानिए पूरा मामला

सोनम कपूर के पति आनन्द आहूजा क्यों है सुर्खियों में, जानिए पूरा मामला

 Published : Feb 15, 2022 10:47 am IST,  Updated : Feb 15, 2022 11:48 am IST

Anand Ahuja Case: एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। आनंद पर एक इंटरनेशल कंपनी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sonam Kapoor husband Anand Ahuja accused of tax fraud and Custom Duty- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • सोनम कपूर के पति पर लगे हैं गंभीर आरोप
  • आनंद आहूजा ने भी कंपनी पर लगाए हैं आरोप
  • दोनों के बीच सोशल मीडिया पर लंबी बहस चली

Anand Ahuja Case: एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर एक इंटरनेशनल कंपनी के साथ एक पोस्ट पर उनकी लंबी बहसबाजी दिख रही है। उस मैसेज थ्रेड में आनंद पर कंपनी ने चोरी-धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इसको लेकर आनंद भी अपनी बात रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ट्विटर कंपनी और आनंद आहूजा के बीच छिड़ी बहस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कंपनी ने आरोप लगाए हैं कि आनंद आहूजा ने टैक्स या कस्टम ड्यूटी आदि छिपाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। इसके लिए आनंद ने कागजों के साथ छेड़छाड़ की है।

जबकि, आनंद आहूजा ने जनवरी में किसी कंपनी द्वारा एक शिपमेंट में देरी का जिक्र किया था। इसको लेकर भी उन्होंने जानकारी शेयर की है। साथ ही कंपनी पर लापरवाही का भी आरोप लगाया था। आनंद ने यह भी कहा कि कंपनी ने सोची-समझी साजिश के साथ मेरे सामान को लेट तक रखा है ताकि लेट फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल सके।

यहां देखें कंपनी और आनंद के बीच ट्विटर फाइट-

Sonam kapoor
Image Source : TWITTERट्विटर पोस्ट

अगर हम ट्विटर पोस्ट को देखें तो मामला जनवरी का मालूम पड़ रहा है। हालांकि, अभी तक कंपनी और आनंद के बीच यह मामला है। अगर दोनों के बीच सुलह नहीं होती है तो शायद कोर्ट तक मामला पहुंच सकता है। इसको लेकर कानूनी कार्रवाई होगी या नहीं इकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन