1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonam Kapoor ने बेटे को पहनाए इतने महंगे जूते! रेट जानकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां

Sonam Kapoor ने बेटे को पहनाए इतने महंगे जूते! रेट जानकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां

 Published : Aug 25, 2023 07:50 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 07:50 pm IST

Sonam Kapoor Son Vayu's sneaker: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बच्चे की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। बच्चे के प्यारे छोटे नाइके जूते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor Image Source : INSTAGRAM

Sonam Kapoor Son Vayu's sneaker: सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिलहाल वह अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। सोनम को बॉलीवुड की फैशनिस्टा का तमगा मिला हुआ है। वहीं अब उनके 1 साल के बेटी वायु भी अपनी मां के नक्शेकदम पर हैं। हाल ही में सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने सोशल मीडिया पर वायु की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वायु की क्यूटनेस के साथ एक और चीज थी जिसने सबका ध्यान खींचा है। वह है वायु के नन्हें पैरों में दिखने वाले जूते! जी हां, इस क्यूट स्टार किड ने जो जूते पहने हुए हैं उनकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। 

नाइकी जूते पहनते हैं सोनम के शहजादे 

पहले तो आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो प्यारी तस्वीरें डालीं। पहली तस्वीर में नन्हें को अपनी मां सोनम की गोद में बैठे देखा जा सकता है। भले ही उनके चेहरे दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन यह तस्वीर बड़ी प्यारी है। इसी तस्वीर में वायु के प्यारे स्नीकर्स थे, जिनने सबका ध्यान खींचा। तस्वीर में, हमें बच्चे के पीले और बैंगनी रंग के नाइके जूतों की झलक मिलती। इसके बाद सोनम कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इन जूतों की तस्वीर शेयर की है।

Sonam Kapoor
Image Source : INSTAGRAMSonam Kapoor

42 हजार के हैं छोटे-छोटे जूतों 

वायु के जूतों पर थोड़ी रिसर्च करने पर पता चला कि यह फेमस ब्रांड नाइकी के हैं। जूते कोबे ब्रायंट नाम से बिकते हैं और यह सभी मौसमों के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा, जूते रबर सोल और फ्लैट हील के साथ आते हैं। Kickscrew.com के अनुसार, वायु के जूतों की कीमत 511 अमेरिकी डॉलर है। भारतीय रुपये में बदलने पर यह 42,206.33 रुपये हो जाती है। 

Sonam Kapoor
Image Source : KOBE BRYANTSonam Kapoor

जब सोनम के बेटे वायु ने दिवाली पर पहना था महंगा ड्रेस 

26 अक्टूबर, 2023 को, रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वायु के पहले दिवाली उत्सव की कई झलकियां शेयर की थीं। हालांकि, यह वायु का दिवाली लुक था। क्यूट बच्चे ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना की ड्रेस में अपनी मां सोनम के साथ ट्विन लुक कैरी किया था। जहां सोनम कढ़ाई वाली पोशाक में सुंदर लग रही थीं, वहीं उनका बेटा मैचिंग कुर्ता-पायजामा सेट में बहुत प्यारा लग रहा था।

सोनम ने 8 मई, 2018 को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। जिसके 4 साल बाद 20 अगस्त 2022 को अपने बच्चे, वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया था। 

तारा सिंह और सकीना ने रचा नया इतिहास, संसद की नई बिल्डिंग में हो रही 'गदर 2' की स्क्रीनिंग

'जवान' में शाहरुख खान 3 नहीं 5 लुक में आएंगे नजर, मल्टीलुक वाले लेटेस्ट मोशन पोस्टर से मचाया तहलका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन