1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. David Beckham के साथ शाहिद कपूर से लेकर सोनम कपूर ने दिए पोज, वायरल तस्वीरों में दिखा मलाइका-अर्जुन का स्वैग

David Beckham के साथ शाहिद कपूर से लेकर सोनम कपूर ने दिए पोज, वायरल तस्वीरों में दिखा मलाइका-अर्जुन का स्वैग

 Published : Nov 16, 2023 06:53 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 06:53 pm IST

डेविड बेकहम को हाल ही में भारत वर्सेस न्यूजीलैंड विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मैच में स्पॉट किया गया था और सोनम कपूर की पार्टी में भी शामिल हुए। शाहिद कपूर-मीरा राजपूत के अलावा करिश्मा कपूर भी डेविड बेकहम के साथ पोज देती नजर आईं।

David Beckham, sonam kapoor, karishma kapoor, Shahid Kapoor, Malaika arora, Arjun kapoor - India TV Hindi
David Beckham के साथ शाहिद कपूर-सोनम कपूर ने दिए पोज Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बुधवार रात फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम के लिए अपने मुंबई वाले घर पर एक शानदार पार्टी रखी थी। सोनम कपूर की पार्टी में अनिल कपूर, संजय कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अन्य जाने-माने लोग शामिल हुए। इस पार्टी में शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और मलाइका-अर्जुन के अलावा करिश्मा कपूर भी डेविड बेकहम के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा के पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

सोनम कपूर-आनंद आहूजा को डेविड बेकहम के साथ पार्टी में मस्ती करते देखा गया। डेविड बेकहम और सोनम कपूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक-दूसरे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहुजा ने स्टार फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम के लिए जो वेलकम पार्टी रखी थी। उसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी साथ में नजर आए। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर पांच फोटो शेयर कीं। पहली तस्वीर में मलाइका अर्जुन और डेविड के साथ नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

शाहिद कपूर को अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ सोनम कपूर-आनंद आहूजा की पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी के मुख्य अतिथि पूर्व प्रोफेशनल फुटबॉलर डेविड बेकहम थे। शाहिद-मीरा ने भी डेविड बेकहम के साथ तस्वीर शेयर की। 

सोनम की पार्टी में अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, फरहान अख्तर, मलायका अरोड़ा जैसे कई नाम शामिल हुए। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेकहम के साथ पोज देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की।

सोनम कपूर की पार्टी में दिखा डेविड बेकहम का जलवा

बता दें कि सोनम कपूर की डिनर पार्टी में शिरकत करने से पहले डेविड बेकहम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल वर्ल्ड कप मैच भी देखा। डेविड बेकहम ने पार्टी में ब्लैक ट्राउजर, टी-शर्ट और टैन शूज पहने दिखे।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट

सोनम कपूर आखिरी बार थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। यह फिल्म इसी नाम की दक्षिण कोरियाई थ्रिलर की रीमेक थी और इसका निर्देशन शोम मखीजा ने किया था। अगस्त 2022 में बेटे को जन्म देने के बाद सोनम ने अभिनय से दूरी बना ली है।

ये भी पढ़ें-

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की Merry Christmas की रिलीज डेट में तीसरी बार हुआ बदलाव

अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को रोमांटिक गाने के साथ किया बर्थडे विश, शेयर की खास तस्वीर

आलिया भट्ट ने मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न, विराट कोहली और मोहम्मद शमी की तारीफ में पढ़े कसीदे

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन