1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने पहनी 35 साल पुरानी साड़ी, तस्वीरें दिखाते हुए पूछा फैंस से ये सवाल

सोनम कपूर ने पहनी 35 साल पुरानी साड़ी, तस्वीरें दिखाते हुए पूछा फैंस से ये सवाल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 07, 2024 08:00 am IST,  Updated : Feb 07, 2024 08:00 am IST

हाल में ही सोनम कपूर अपनी दोस्त की शादी में लाल साड़ी पहने नजर आई थीं। एक्ट्रेस इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। ये साड़ी बेहद खास है और एक्ट्रेस ने इस साड़ी के अलग नाम के बारे में खुद बताया है और साथ ही एक सवाल भी पूछा है।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अब फिल्मों से दूर हैं। साल 2019 में एक्ट्रेस आखिरी बार पर्दे पर नजर आई थीं। शादी और बच्चा होने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और ज्यादा समय अपने परिवार के साथ लंदन में बिताने लगी हैं। एक्ट्रेस कई मौकों पर भारत आती हैं। हाल में ही वो अपनी दोस्त की शादी में नजर आई थीं। इस दौरान उन्हें बेहद खूबसूरत अवतार में देखा गया। उनकी लाल साड़ी ने लोगों का दिल जीता। हमेशा अपने फैशन से लोगों का दिल जीतने वाली सोनम कपूर ने एक बार फिर लोगों को तारीफें करने पर मजबूर कर दिया। अब आपको सोनम की उस साड़ी के बारे में बताएंगे जो उन्होंने हाल में कैरी की। 

सोनम ने पहनी खास साड़ी

सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो अपनी लाइफ अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने इस लुक की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही इस साड़ी से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। इस साड़ी के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरी माँ का 35 साल पुराना घरचोला पहनी...मुझे यह साड़ी और ब्लाउज उधार देने के लिए धन्यवाद माँ, आपकी अलमारी को देखना अच्छा लगा...क्या आप जानते हैं घरचोला क्या है और इसका महत्व क्या है? कमेंट सेक्शन में आपके उत्तर जानना पसंद करूंगी।'

सोनम के सवाल का जवाब

सोनम कपूर ने खुद बताया कि उनकी ये साड़ी 35 साल पुरानी है, जो उन्होंने अपनी मां से ली है। इसके साथ ही सोनम ने एक सवाल भी किया है, जिसका जवाब हम आपको बताते हैं। इस खास साड़ी को घरचोला कहते हैं। ये गुजरात की ट्रेडिशनल साड़ी है, जिसे लोग शादी जैसे अकेजन्स में पहनते हैं। ये साड़ी एक स्टेटमेंट पीस है, जिसे नई नवेली दुल्हनें रखना पसंद करती हैं। गुजराती ट्रेडिशन में इस साड़ी का खास महत्व है। 

क्या है सोनम की साड़ी की खासियत

घरचोला शादी के तीसरे फेरे के बाद दुल्हन को उसकी सास द्वारा उपहार में दिया जाता है। यह परिवार को स्वीकार करने और गर्मजोशी से स्वागत करने का संकेत है। गुजराती शादियों में 4 फेरे होते हैं, पहले तीन फेरे होते हैं जहां परिवार के दुल्हन पक्ष के पुरुष उन्हें आशीर्वाद देते हैं। फिर घर चोला दिया जाता है और चौथे फेरे के लिए दूल्हे के पिता आशीर्वाद देते हैं। बहुत सी गुजराती दुल्हनें अपनी शादी की पोशाक (चुनरी पनेतार) के साथ घरचोला पहनती हैं। इसके अलावा भी कई विशेष अवसरों पर इसे पहना जाता है। गणेश पूजा के लिए भी विवाहित महिलाएं इसके पहनती हैं।

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक को बनाए और भी रोमांटिक, OTT पर ये फिल्में देखकर लगाएं प्यार की डुबकी

ईशा देओल और भरत तख्तानी हुए अलग, शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन