1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा देओल और भरत तख्तानी हुए अलग, शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता

ईशा देओल और भरत तख्तानी हुए अलग, शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता

 Reported By: Namrata Dubey Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Feb 06, 2024 05:35 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 06:14 pm IST

धर्मेंद्र और हेमा माहिली के बेटी-दामाद ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपनी जिंदगी का बड़ा और अहम फैसला लिया है। शादी के 12 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है।

Esha Deol, Bharat Takhtani - India TV Hindi
ईशा देओल और भरत तख्तानी। Image Source : X

धर्मेंद्र और हेमा माहिली की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने 12 साल पहले बिजनेमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी ईशा पति के साथ तस्वीरें साझा किया करती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। ईशा देओल और भरत तख्तानी शादी के 12 साल बाद अलग हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का निर्णय लिया है।

जारी किया गया बयान

एक संयुक्त बयान में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। सामने आए बयान में कहा गया, 'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।'

ईशा ने शेयर किया था पोस्ट

ईशा देओल ने भरत तख्तानी के साथ आखिरी बार तस्वीर अपनी एनिवर्सी पर पोस्ट किया था। ये तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी। इसके कैप्शन में लिखा, 'अनंत काल तक बनाए रखने के लिए।' फिलहाल अब दोनों साथ नहीं है। इसके अलावा दोनों आखिरी बार एक साथ हेमा मालिनी की जन्मदिन पार्टी में स्पॉट हुए थे। 

पहले ही आए थे सेपरेशन रूमर्स

ये स्टार कपल अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करता रहता था। हालांकि, भरत 2023 में ईशा देओल के जन्मदिन समारोह से गायब थे। इसके अलावा एक सोशल मीडिया यूजर ने 17 जनवरी को रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया और उसमें बताया कि ईशा और भरत पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। यही कारण है कि वे अब सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

परिवार ने नहीं किया रिएक्ट

यूजर ने अपने पोस्ट में दावा किया कि उसने ईशा के पति भरत को नए साल के दिन बेंगलुरु में एक पार्टी में देखा था। जहां वह अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। हालांकि, अभी तक इस वायरल खबर पर देओल परिवार से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अब एक दशक से अधिक समय तक प्यार में रहने के बाद इस जोड़े ने अलग होने की पुष्टि की है।

दो बेटियों के हैं पेरेंट्स

आपको बता दें कि ईशा देओल ने जून 2012 में भरत से शादी की थी। यह शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बेहद सादगी से की गई थी। शादी के पांच साल बाद ये कपल एक बेटी राध्या के माता-पिता बने और फिर साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया तख्तानी को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर करण जौहर दिखाएंगे 'लव स्टोरियां', 6 रियल प्रेम कहानियों से जीतेंगे दिल

बंगला-फरारी का छूटा मोह, खुद ही काटने लगे बाल, अब ऐसी जिंदगी जी रहे आमिर के भांजे इमरान खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन