1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वैलेंटाइन डे पर करण जौहर दिखाएंगे 'लव स्टोरियां', 6 रियल प्रेम कहानियों से जीतेंगे दिल

वैलेंटाइन डे पर करण जौहर दिखाएंगे 'लव स्टोरियां', 6 रियल प्रेम कहानियों से जीतेंगे दिल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 06, 2024 05:17 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 05:17 pm IST

करण जौहर वैलेंटाइन डे पर प्यार की भावना जगाने के लिए 6 रियल लाइफ प्रेम कहानियां लेकर आ रहे हैं। करण इसे एक सीरीज के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। अब ये सीरीज कैसी होने वाली है, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Karan johar - India TV Hindi
करण जौहर। Image Source : INSTAGRAM

फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है। वैलेंटाइन वीक भी अब शुरू होने वाला है। वैलेंटाइन वीक की बॉलीवुड में भी धूम है। वैलेंटाइन वीक में कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इसी बीच वैलेंटाइन वीक शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही करण जौहर ने अपनी अपकमिंग सीरीज का ऐलान कर दिया है। करण जौहर की ये सीरीज रियल लाइफ प्रेम कहानिया दिखाने वाली है और इसकी रिलीज भी वैलेंटाइन डे के दिन ही है। 

रिलीज होगी करण जौहर की वेब सीरीज

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर एक नया स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट 'लव स्टोरियां' लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीरीज में रियल लोगों की कहानियां होंगी, जो अलग-अलग बैकग्राउंड्स से आते हैं और प्यार पाने के अपने सफर में मुसीबतों का सामना करते हैं। अपकमिंग सीरीज में 6 रियल लाइफ लव स्टोरी की कहानी 6 डायरेक्टर्स अक्षय इंडिकर, अर्चना फड़के, कॉलिन डी कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी की जुबानी देखने को मिलेगी। 'लव स्टोरियां' सोशल मीडिया कम्युनिटी के 'इंडिया लव प्रोजेक्ट' फीचर रियल लाइफ लव स्टोरीज पर बेस्ड है।

कैसी होने वाली है वेब सीरीज

सीरीज के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, 'लव स्टोरियां' प्यार को उसके सभी रूपों में देखती है, जो सामान्य से परे संबंधों की एक सुंदर तस्वीर पेश करती है। एक फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर के रूप में इन सालों में, मुझे कई लव स्टोरीज को बताने का मौका मिला है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की शैली को परिभाषित किया है। हालांकि, इंडिया लव प्रोजेक्ट के बारे में जिस बात ने मुझे प्रभावित किया, वह है उनमें से प्रत्येक की सच्चाई और ईमानदारी है।'

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

उन्होंने आगे कहा, 'ये अलग-अलग बैकग्राउंड्स के रियल लोगों की कहानियां हैं, जिन्होंने सच्चे प्यार को पाने के अपने सफर में मुसीबतों का सामना किया और दृढ़ता दिखाई। रियल लोगों की रियल स्टोरीज को दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में यह हमारा पहला प्रयास है और यह सीरीज भारत और दुनिया भर में दूर-दूर तक दर्शकों तक पहुंचने में सक्षम होगी।' 'लव स्टोरियां' 14 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: बंगला-फरारी का छूटा मोह, खुद ही काटने लगे बाल, अब ऐसी जिंदगी जी रहे आमिर के भांजे इमरान खान

ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण को मिला लीगल नोटिस, 'फाइटर' के इस सीन ने बढ़ाई मुसीबत 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन