1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वो बैकुंठ में हैं', 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद वाले सीन पर क्या बोल गए अफजाल अंसारी, सपा सांसद की बात सुनकर खड़े हुए लोगों के कान

'वो बैकुंठ में हैं', 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद वाले सीन पर क्या बोल गए अफजाल अंसारी, सपा सांसद की बात सुनकर खड़े हुए लोगों के कान

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 25, 2026 12:34 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 12:34 pm IST

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर रिएक्शन दिया है। फिल्म में अतीक ISI कनेक्शन वाले सीन को लेकर वो कुछ ऐसा बोल गए कि लोग अब सन्न रह गए हैं।

Afzal ansari atiq ahemad dhurandhar 2- India TV Hindi
फिल्म का सीन और अफजाल अंसारी। Image Source : DHURANDHAR 2 STILL, ANI

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का केंद्र बन गई है। आम जनता से लेकर राजनीतिक लोग भी फिल्म पर टिप्पणी कर रहे हैं। कोई फिल्म को शानदार बता रहा है तो कोई फिल्म की आलोचना कर रहा है। सोशल मीडिया पर कई बयान छाए हुए हैं। इनमें से एक बयान समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी का है, जो फिल्म पर कमेंट करने से नहीं चूके। अफजाल की बात हर किसी का ध्यान खींच रही है, वो सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म की आलोचना करते दिखे। उन्होंने अतीक अहमद वाले सीन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसे सुनने के बाद लोगों के कान खड़े हो गए हैं और उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं।

फिल्म में दिखाया गया ये सीन

सोशल मीडिया यूजर्स और फिल्म देखने वाले दर्शकों ने 'धुरंधर' में आतिफ अहमद के किरदार को उत्तरप्रदेश के गैंगस्टर अतीक अहमद से इंस्पायर्ड बताया। इंटरनेट पर सीन वायरल हुए और लोग इस इत्तेफाक रखते दिखे। पूर्व सांसद और माफिया से नेता बने अतीक और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को हत्या कर दी गई थी। मीडियो के सामने हुई इस हत्या को भी फिल्म हू-ब-हू इसी तरह दिखाया गया है। एएनआई से बात करते हुए अफजाल अंसारी ने फिल्म मेकर्स पर सवाल खड़े किए और कहा कि ये लोग अपनी कमाई के लिए किसी एक शख्स को टार्गेट कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

क्या है अफजाल अंसारी का कहना?

'धुरंधर द रिवेंज' के बारे में बात करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा, 'वो फिल्म तो मैंने नहीं देखी है, हमारे देश में फिल्म जगत में काम करने वाले लोग कोई भी कहानी बनाते रहते हैं। फिल्म की कहानी किसी सत्य घटना पर आधारित नहीं होती, वो पहले ही लिख कर चलते हैं, लेकिन हमारी फिल्म चलेगी कैसे, ये देखकर चलते हैं, कहानी रोचक होनी चाहिए और जब लाभ लेना है, टिकट बेचना है, सरकार का भी सहियोग प्राप्त करना है तो कोई भी नाम उछाला जा सकता है। अब अतीक अहमद के नाम पर फिल्म बनाकर के उनके हो सकता है ISI एजेंट डिक्लेयर कराना हो, लेकिन पहले ही वो बैकुंठ में जा चुके हैं, लेकिन जो इसी धरती पर है और नकली बैकुंठ बनाकर बैठा हुआ है, जो असली ISI सरगना दाऊद इब्राहिम की गोद में उनके साथ बैठकर अपराध करता रहा है, उसको तो सरकार झूला झुला रही है, उसके नाम पर फिल्म नहीं बन रही है। 

लोगों ने अफजाल को किया ट्रोल

उन्होंने इसी कड़ी में आगे कहा, 'आम जनता को बात समझ में आ रही है कि किस तरह से संविधान की शपथ लेकर, कानून की धज्जियां उड़ाकर सरकार में बैठे हुए और सरकार के जो हैंड हैं या कर्मचारी ये गुलामी की मानसिकता से सरकारी में बैठी पार्टी की इच्छा के अनुसार काम कर रहे हैं। अब ये शौक फिल्मों वालों को भी हो गया है तो वो भी फिल्म बना सकते हैं, चला सकते हैं, अगर सरकार के खिलाफ जाएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।' अफजाल अंसारी का ये बयान सुनने के बाद दर्शक दो फड़ों में बट गए हैं। कुछ लोग फिल्म की बुराई कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने अतीक अहमद वाली एक लाइन पकड़ ली है, जिसमें अफजाल कह रहे हैं कि अतीक बैकुंठ में हैं। एक शख्स ने लिखा, 'अगर अतीक को बैकुंठ मिला है तो अच्छे लोगों को क्या नसीब होगा।' एक यूजर ने लिखा, 'इतने गलत काम करने वाले शख्स को बैकुंठ कौन भेजता है।'

ये भी पढ़ें: बदल गई सबसे दमदार सस्पेंस थ्रिलर की रिलीज डेट, पहले दो पार्ट ने बदले सिनेमा के मायने, 7 भाषाओं में बन चुके हैं रीमेक

गुपचुप तरीके से रैपर बादशाह ने कर ली दूसरी शादी, फैमिली ने दिखाई झलक, कौन है दुल्हन बनी खूबसूरत हसीना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन