तेलुगु एक्ट्रेस श्रीलीला अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने लुक को लेकर वह फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। श्रीलाला ने हाल ही में लंदन में आयोजित विंबलडन क्वार्टरफाइनल में शिरकत की, जहां उन्होंने अपने शानदार स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस इस टूर्नामेंट में सितारों से सजी गेस्ट लिस्ट का हिस्सा बनीं, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ झलक साझा कीं
पावर ड्रेसिंग में छाईं श्रीलीला
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में से एक विंबलडन में श्रीलीला अपना बॉस लेडी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने इस इवेंट के लिए पावर ड्रेसिंग को चुना और नेवी ब्लू पिनस्ट्राइप पैंटसूट में नजर आईं। श्रीलीला ने गोल्ड बटन की डिटेलिंग वाला ओवरसाइज्ड ब्लेजर और वाइड-लेग ट्राउसर पहना था, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप पहना था, जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था। अपने लुक को उन्होंने न्यूड पॉइंटेट टो हील्स और व्हाइट हैंडबैग के साथ पूरा किया। मेकअप और जूलरी की बात करें तो उन्होंने गोल्ड ईयरिंग्स पहने थे और न्यूड मेकअप के साथ लो पोनीटेल बनाई थी, जो उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।
स्टैंड्स में बैठकर उठाया क्वार्टरफाइनल का लुत्फ
श्रीलीला यहां स्टैंड्स में बैठकर क्वार्टरफाइनल मुकाबले का लु्तफ उठाती दिखीं। बता दें, हर साल की ही तरह इस बार भी विंबलडन ग्लोबल स्टार्स का पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है, जहां कई बड़े कलाकार, खिलाड़ी और कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। श्रीलीला ने भी हाल ही में विंबलडन में शिरकत की और अब अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उन पर रिएक्ट करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफ की है।
श्रीलीला की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट पर बात करें तो श्रीलीला 2024 में 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आई थीं। वहीं इसी साल वह 'पुष्पा 2' में अपने आइटम नंबर 'किसिक' को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूजिकल ड्रामा में नजर आएंगी। इसके अलावा वह इब्राहिम अली खान के साथ 'दिलेर' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' में भी दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ेंः 'ओम' बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16 अक्टूबर को मिलेगा डबल डोज