Published : May 19, 2026 09:34 am IST, Updated : May 19, 2026 09:34 am IST
1/8Image Source : Instagram/@sreeleela14
फिल्मी दुनिया में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने अपने अच्छे-खासे करियर को पीछे छोड़कर फिल्मों का रुख किया है। किसी ने इंजीनियरिंग तो किसी ने डॉक्टर का पेशा छोड़कर लाइट, कैमरा और एक्शन का दामन थाम लिया। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस श्रीलीला भी हैं, जिन्होंने 24 साल की उम्र में ही अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी कर ली थी। सोशल मीडिया पर उनके कॉन्वोकेशन सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे, जिसमें वह ऑफिशियली अपनी एमबीबीएस की डिग्री हासिल करती नजर आई थीं।
2/8Image Source : Instagram/@sreeleela14
एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद अब श्रीलीला NEET-PG की तैयारी कर रही हैं, जिसकी जानकारी अभिनेत्री की मां स्वर्णलता ने दी है, जो खुद भी एक डॉक्टर हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पाः द रूल' में 'किसिक' सॉन्ग से चर्चा में आईं श्रीलीला अब एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दे रही हैं और जून में होने वाली NEET-PG की प्रिपरेशन में जुटी हैं।
3/8Image Source : Instagram/@sreeleela14
श्रीलीला साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2019 में 'किस' से डेब्यू किया था और फिर 'धमाका', 'पेली संदाद' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा वह 'किसिक' गाने को लेकर भी चर्चा में रहीं। वहीं श्रीलीला अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जल्दी ही कार्तिक आर्यन के साथ एक रोमांटिक-ड्रामा में नजर आएंगी, जिसकी रिलीज डेट और टाइटल अभी तक अधर में लटका हुआ है।
4/8Image Source : Instagram/@sreeleela14
श्रीलीला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर तिलक वर्मा से जुड़ रहा है। दोनों की डेटिंग रूमर्स जोरों पर हैं, सोशल मीडिया पर भी दोनों के डेटिंग की चर्चा हो रही है। हालांकि, श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच डेटिंग रूमर्स को उनके परिवार और टीम दोनों सिरे से खारिज कर चुके हैं। कई दिनों से चल रही अफवाहों पर अब श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता ने भी स्पष्ट किया है कि इन दावों में "बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है"। स्वर्णलता ने ये भी बताया कि फिलहाल श्रीलीला का सारा फोकस उनकी पढ़ाई और आने वाले NEET-PG एग्जाम पर है।
5/8Image Source : Instagram/@sreeleela14
दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तिलक वर्मा और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के बीच हुई एक मजाकिया बातचीत वायरल हो गई, जिसके बाद श्रीलीला और तिलक वर्मा के डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं। जल्द ही, कई यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि तिलक और श्रीलीला कथित तौर पर लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए श्रीलीला ने पहले ही इसे खारिज कर दिया था और अब उनकी मां ने भी साफ शब्दों में कह दिया है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।
6/8Image Source : Instagram/@sreeleela14
श्रीलीला और तिलक वर्मा की डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए डॉ. स्वर्णलता ने डेक्कन क्रॉनिकल को बताया, “ये अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। हम नहीं जानते कि आखिर ऐसी कहानियां कहां से फैलने लगती हैं। श्रीलीला, तिलक वर्मा को डेट नहीं कर रही है, ये सारी कहानियां मनगढ़ंत हैं। वो फिलहाल अपने अपने एक्टिंग करियर और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है और जून में होने वाली NEET PG परीक्षा की तैयारी कर रही है।'
7/8Image Source : Instagram/@sreeleela14
अभिनेत्री की मां ने आगे कहा- 'उसके पास पर्सनल मामलों के लिए अभी पांच-छह साल हैं और वो फिलहाल अपनी पढ़ाई और करियर को बैलेंस करने की कोशिश कर रही है। कार्तिक की मां और मैं दोनों ही गायनेकोलॉजिस्ट हैं। मेडिकल बैकग्राउंड की वजह से हमारी मुलाकात होती रहती है, जिसके चलते लोगों ने श्रीलीला और कार्तिक का नाम भी जोड़ना शुरू कर दिया था।”
8/8Image Source : Instagram/@sreeleela14
श्रीलीला की मां डॉक्टर स्वर्णलता से पहले एक्ट्रेस की टीम ने भी इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिनेत्री और तिलक वर्मा एक-दूसरे को पर्सनली जानते तक नहीं हैं। एक आधिकारिक बयान में, टीम ने कहा, “तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर जो अफवाहें फैल रही हैं, वो पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। दोनों की कभी मुलाकात तक नहीं हुई है, बातचीत तो दूर की बात है। इन अटकलों में जरा भी सच्चाई नहीं है, और इस तरह की मनगढ़ंत कहानियों को बिना किसी फेक्ट के प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।”