कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, जिसे पहले 'आशिकी 3' नाम दिया गया था। लेकिन, फिर इसे बदल दिया गया और इसे कार्तिक आर्यन की नई फिल्म बताया गया और फिल्म का टाइटल अभी भी अधर में अटका हुआ है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साउथ ब्यूटी श्रीलीला नजर आएंगी। जब से अनुराग बासु की फिल्म में कार्तिक आर्यन संग श्रीलीला की जोड़ी बनी है, दोनों की नजदीकियों के भी चर्चे शुरू हो गए हैं। लेकिन, इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस हैरान हैं और ये जानना चाहते हैं कि क्या श्रीलीला शादी कर रही हैं?
क्या शादी कर रही हैं श्रीलीला?
श्रीलीला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ नई तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन तस्वीरों में से एक में श्रीलीला एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ पोज दे रही हैं, वहीं एक अन्य में वह हल्दी लगवा रही हैं।
श्रीलीला को लगी हल्दी
फोटोज में श्रीलीला एक पेस्टल ब्लू और क्रीम कलर की साड़ी पहने हुए हैं और ट्रेडिशनल ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो में एक्ट्रेस ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है। एक महिला उन्हें हल्दी लगा रही है और वह स्माइल कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कमिंग सून।' ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि एक्ट्रेस सच में शादी कर रही हैं या फिर ये उनकी किसी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है।

वायरल फोटोज पर यूजर्स के रिएक्शन
जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, यूजर्स ने इन पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा - 'उनकी मांग में सिंदूर क्यों है... अनमैरिड महिलाएं सिंदूर नहीं लगातीं।' वहीं एक ने लिखा- 'साउथ इंडियन्स में सिंदूर का सेम कॉन्सेप्ट नहीं है, अनमैरिड महिलाएं भी मांग में सिंदूर लगाती हैं।' एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखने के बाद यूजर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन संग जुड़ रहा है श्रीलीला का नाम
बता दें, श्रीलीला का नाम इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन संग जुड़ रहा है, जिनके साथ वह अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एक बड़ा शेड्यूल खत्म किया है। कुछ दिनों पहले ही कार्तिक ने श्रीलीला के साथ एक मिरर सेल्फी शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा - 'लंबा लेकिन बहुत ही संतुष्टिदायक शेड्यूल रैप #दिवाली2025।'