1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं श्रीनिवासन की पत्नी विमला? बस स्टॉप पर हुई थी पहली मुलाकात, लेकिन शादी में थी ये बड़ी अड़चन

कौन हैं श्रीनिवासन की पत्नी विमला? बस स्टॉप पर हुई थी पहली मुलाकात, लेकिन शादी में थी ये बड़ी अड़चन

 Published : Dec 20, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 05:28 pm IST

मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी पत्नी की एक इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई। ऐसे में अब, लोग यह जानना चाहते हैं कि श्रीनिवासन की पत्नी विमला कौन हैं और उनकी लव स्टोरी क्या थी।

Sreenivasan Love Story With Vimala- India TV Hindi
कौन हैं श्रीनिवासन की पत्नी विमला? Image Source : X/@IKAMALHAASAN,ANI

मशहूर मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का 20 दिसंबर, 2025 को अचानक मेडिकल इमरजेंसी के बाद निधन हो गया। एक्टर का उनके घर पर लंबे समय से बीमारी का इलाज चल रहा था, लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार में उनकी पत्नी विमला और उनके दो बेटे विनीत और ध्यान हैं। मातृभूमि के अनुसार, श्रीनिवासन उम्र से संबंधित दिल की बीमारियों से पीड़ित थे और उनके निधन से कुछ समय पहले उन्हें शेड्यूल डायलिसिस के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें थ्रिप्पुनिथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

श्रीनिवासन को बस स्टॉप पर मिला सच्चा प्यार

श्रीनिवासन के निधन के बाद से उनकी पत्नी और दोनों बच्चे चर्चा में आ गए। श्रीनिवासन और विमला की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है, जो अपने पति के हर सुख-दुख में उनके साथ रही हैं। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में विमला ने श्रीनिवासन के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर की। दोनों कन्नूर जिले के कुथुपरम्बा में निर्मलागिरी कॉलेज जाते समय एक ही सड़क पर मिलते थे। विमला ने कहा वह अक्सर एक छोटे-सांवले आदमी को अपनी ओर से जाते हुए देखती थीं और वह हमेशा बस स्टॉप पर उनका हालचाल पूछते थे।

डेटिंग के 10 साल बाद श्रीनिवासन-विमला ने की शादी

श्रीनिवासन, जो एक ट्यूटोरियल कॉलेज में टीचर थे। वे 1974 में विमला को अपना दिल दे बैठे और बाद में दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। विमला को श्रीनिवासन के एक्टिंग के पैशन के बारे में पता था और एक समय ऐसा आया जब उन्होंने उनसे बताया कि वह एक्टिंग कोर्स करने के लिए चेन्नई जाएंगे। श्रीनिवासन के पिता उनके एक्टर बनने के सपोर्ट में नहीं थे और इसलिए उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया। विमला ने यह बात याद करते हुए द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को कहा, 'उनके पिता ने उनके करियर की पसंद को स्वीकार नहीं किया था, इसलिए वे ज्यादा पैसे नहीं भेजते थे। श्रीनिवासन के पिता चाहते थे कि वह B.Ed करें और टीचर बनें। हालांकि, उनके एक चाचा ने उन्हें थोड़े पैसे भेजे और उन्होंने यह कोर्स पूरा कर लिया।'

श्रीनिवासन से शादी के खिलाफ क्यों थे विमला के पिता

जब श्रीनिवासन ने अपना कोर्स पूरा किया और वापस लौटे तो विमला पहले से ही एक ट्रेंड टीचर थीं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और विमला को इस बारे में अपने पिता से बात करनी पड़ी, जो अपनी बेटी की शादी एक एक्टर से करने के पक्ष में नहीं थे। उन्हें लगता था कि श्रीनिवासन जल्द ही किसी एक्ट्रेस के पीछे चले जाएंगे। खैर, विमला श्रीनिवासन से शादी करने पर अड़ी हुई थीं और उन्होंने डेटिंग के 10 साल बाद 13 जनवरी, 1984 को शादी कर ली। इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपने पहले बेटे विनीत का स्वागत किया।'

श्रीनिवासन और विमला के बेटे, विनीत और ध्यान

श्रीनिवासन और विमला के दो बेटे हैं- विनीत और ध्यान और दोनों अपने-अपने करियर में अच्छी तरह से सेटल हैं। इस मशहूर जोड़े के बेटों के नाम श्रीनिवासन के खेल के प्रति प्यार से रखे गए थे। उन्होंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। विनीत एक एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डबिंग आर्टिस्ट, स्क्रीनराइटर, प्लेबैक सिंगर और लिरिसिस्ट हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया। ध्यान की बात करें तो वह भी एक मशहूर एक्टर और डायरेक्टर हैं।

ये भी पढे़ं-

तान्या मित्तल ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, बेशुमार दौलत की मालकिन ने पोस्ट में बताया किस बात की खलती है कमी

तलाक के 10 साल बाद दूसरी शादी करेगा ये बिग बॉस कंटेस्टेंट? अकेलेपन से हुए परेशान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन