1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 3 फिल्म करके थकी स्टारकिड, लगातार फ्लॉप के बाद स्टार पापा से बोली- नहीं करना काम, क्रिकेटर से शादी कर बसाया घर

3 फिल्म करके थकी स्टारकिड, लगातार फ्लॉप के बाद स्टार पापा से बोली- नहीं करना काम, क्रिकेटर से शादी कर बसाया घर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 05, 2025 07:06 am IST,  Updated : Nov 05, 2025 07:06 am IST

बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स ने अपनी किस्मत आजमाई है, लेकिन इनमें से एक स्टारकिड की किस्मत ऐसी निकली कि इनके हाथ एक भी हिट नहीं आई और आखिरकार स्टार क्रिकेटर से ब्याह रचाकर इसने फिल्मों को टाटा, बाय-बाय कह दिया।

athiya shetty- India TV Hindi
3 फिल्में करके छोड़ दी एक्टिंग। Image Source : INSTAGRAM/@ATHIYASHETTY

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों को लेकर अक्सर ये चर्चा बनी रहती है कि वह भी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत जरूर आजमाएंगे और ज्यादातर स्टारकिड्स के साथ ऐसा देखने को भी मिला है। कुछ गिने-चुने स्टारकिड्स को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर एक्टिंग फील्ड को ही चुनते हैं। सुनील शेट्टी की बेटी और बर्थडे गर्ल अथिया शेट्टी ने भी कुछ ऐसा ही किया। अथिया ने 2015 में 'हीरो' से अपना डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली नजर आए थे। लेकिन, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और इसी के साथ उनकी बॉलीवुड में शुरुआत भी काफी खराब रही। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और फिर 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्में कीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में भी फ्लॉप ही रहीं।

इन फिल्मों में किया काम

अथिया शेट्टी ने अपने 4 साल के करियर में सिर्फ तीन फिल्में ही कीं। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी 'हीरो' से 2015 में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह सूरज पंचोली के अपोजिट नजर आईं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद अथिया 'मुबारकां' में नजर आईं और ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अथिया की आखिरी फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' 2019 में रिलीज हुई, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई दीं और ये भी बॉक्स ऑफिस पर ठप रही, जिसके बाद अथिया किसी और फिल्म में दिखाई नहीं दीं।

फैशन में हैं अव्वल

भले ही अथिया का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन फैशन के मामले में वह अव्वल हैं और अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी एस्थेटिक्स से भरा हुआ है। अथिया अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करती नजर आ जाती हैं और फैंस उनकी वॉक के दीवाने हैं। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड भी एंडोर्स करती हैं और सिर्फ देशी ही नहीं, कई इंटरनेशनल ब्रांड्स का भी चेहरा बन चुकी हैं।

क्यों छोड़ी एक्टिंग?

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में उस वजह का खुलासा किया था, जिसके चलते अथिया ने एक्टिंग और फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने बताया था कि 'मोतीचूर चकनाचूर' के बाद अथिया को कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन वह और फिल्में नहीं करना चाहती थी। उन्होंने साफ-साफ पापा सुनील शेट्टी से कह दिया कि 'बाबा मैं ये सब और नहीं करना चाहती।' सुनील शेट्टी ने इस दौरान अपनी बेटी की तारीफ की और कहा कि वह जिस तरह अपने काम को लेकर स्पष्ट थीं, वह कमाल का था।

केएल राहुल से शादी और बेटी का जन्म

अथिया शेट्टी टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी रहीं। एक्ट्रेस ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 2023 में केएल राहुल से शादी कर ली। ये शादी सुनील शेट्टी के फार्महाउस में हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी पसंद की गईं। वहीं मार्च 2025 में अथिया और केएल राहुल ने अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने इवारा रखा है। बेटी के नाम का खुलासा करते हुए अथिया और केएल राहुल ने बताया था कि इसका अर्थ भगवान का तोहफा होता है।

ये भी पढ़ेंः अनुष्का शर्मा ने रील लाइक करके मचाई हलचल, फैंस बोले- 'भाभी जी ने पूरा कंट्रोल रखा है'

बिग बॉस 19: तान्या मित्तल को फिर लगा बड़ा झटका, अब इस दोस्त ने छोड़ा साथ, बोला- 'उल्लू बनाने की कोशिश की'
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन