1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: तान्या मित्तल को फिर लगा बड़ा झटका, अब इस दोस्त ने छोड़ा साथ, बोला- 'उल्लू बनाने की कोशिश की'

बिग बॉस 19: तान्या मित्तल को फिर लगा बड़ा झटका, अब इस दोस्त ने छोड़ा साथ, बोला- 'उल्लू बनाने की कोशिश की'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 02, 2025 06:46 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 06:46 pm IST

बिग बॉस 19 के घर में दिन पर दिन घरवालों के बीच के समीकरण बदल रहे हैं। पिछले दिनों तान्या-नीलम की दोस्ती में दरार देखने को मिली थी और अब तान्या को एक और दोस्त से बड़ा झटका मिला है।

bigg Boss 19- India TV Hindi
बिग बॉस 19 Image Source : X/@BBOSSLIVEFEED

शहबाज बदेशा से लेकर नीलम गिरि, तान्या मित्तल तक, कई घरवालों के लिए ये वीकेंड का वार मुश्किलों से भरा रहा। अशनूर को बॉडीशेम करने पर तान्या और नीलम को सलमान खान से फटकार पड़ी और वोट के लिए सिद्धार्थ शुक्ला का नाम इस्तेमाल करने पर शहबाज बदेशा सुपरस्टार के निशाने पर आ गए। कुनिका सदानंद को एज शेम करने पर अभिषेक बजाज को भी खूब खरी-खोटी सुनने को मिली। दूसरी तरफ अब तान्या मित्तल को एक और बड़ा झटका मिलने वाला है, वो भी करीबी दोस्त से।

तान्या मित्तल ने खोया एक और सपोर्ट सिस्टम

बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार में तान्या मित्तल ने एक और सपोर्ट सिस्टम खो दिया। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें वीकेंड का वार के रविवार के एपिसोड की झलकियां देखने को मिलीं। इस क्लिप में कई मेहमानों को आते देखा गया। नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ अपना नया गाना प्रमोट करने पहुंचीं। शहनाज गिल भी सुपरस्टार के साथ स्टेज पर दिखाई दीं और एकता कपूर भी अपने शो 'नागिन 7' के स्पेशल अनाउंसमेंट के लिए शो में नजर आईं।

एकता ने खेला गेम

इसी दौरान एकता कपूर कंटेस्टेंट्स के लिए एक टास्क लेकर आती हैं और घर के एक नागिन और एक सपेरा का नाम बताने के लिए कहती हैं। इस दौरान जब अमाल मलिक तान्या को सपेरा का टैग देते हैं तो कई लोग हैरान रह जाते हैं। अमाल तान्या को सपेरा बताते हुए कहते हैं- 'मैंने सच्ची दोस्ती निभाई, पर इसने मुझे उल्लू बनाने की कोशिश की।' अमाल आगे कहते हैं- 'भाई के कहने पर मेरे आंख, कान, नाक सब खुल चुके हैं।' दूसरी तरफ एकता तान्या से कहती हैं- 'आपको विश से नहला दिया इन्होंने।' आखिरी में वह तान्या से कहती हैं - 'प्लीज एडॉप्ट मी।' ये सुनते ही सभी घरवाले हंसने लगते हैं।

तान्या को पड़ी थी फटकार

शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने तान्या मित्तल और नीलम गिरि को अशनूर कौर को फैट शेम करने पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इस पर नीलम ने माना कि वह बिलो द बेल्ट चली गई थीं, लेकिन तान्या ने अपनी बात से मुकरने की कोशिश की। पहले तो वह ये मानने को तैयार नहीं थीं कि उन्होंने अशनूर की फिजीक का मजाक बनाया है, लेकिन बाद में जब सलमान खान ने ये कहा कि वह ये बात साबित करने के लिए फुटेज दिखा सकते हैं, तब जाकर तान्या ने ये बात मानी और अशनूर से माफी मांगी। इसी के साथ सलमान खान ने अमाल को आगाह किया कि वह तान्या की कही किसी भी बात पर आंखें बंद करके भरोसा ना करें और 'कान का कच्चा' बनना बंद कर दें।

ये भी पढ़ेंः 9 साल में बनी 90 करोड़ की महाफ्लॉप फिल्म, बजट तक वसूलने में रही नाकाम, हश्र देख टूट गया था रणबीर का दिल

कोई मामूली शख्स नहीं है 'स्वदेश' का झबरीले बालों वाला ट्रक ड्राइवर, सिनेमा की दुनिया में चलता है सिक्का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन