1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील शेट्टी बेटे अहान को अपनी इस फिल्म के रीमेक में चाहते हैं देखना

सुनील शेट्टी बेटे अहान को अपनी इस फिल्म के रीमेक में चाहते हैं देखना

 Reported By: IANS
 Published : Dec 09, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 01:35 pm IST

सुनील शेट्टी बहुत खुश हैं क्योंकि अहान को फिल्म 'तड़प' में उनके काम के लिए जबरदस्त प्रशंसा मिल रही है।

Suniel Shetty wants son Ahan in film Gopi Kishan remake- India TV Hindi
Suniel Shetty wants son Ahan in film Gopi Kishan remake Image Source : INSTAGRAM/SUNIEL SHETTY

Highlights

  • अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' फैंस को आ रही हैं काफी पसंद
  • सुनील शेट्टी 'गोपी किशन' के रीमेक में अपने बेटे को अभिनय करते हुए देखना चाहते हैं।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान  की 'तड़प' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। हर तरफ से अहान के काम जबरदस्त प्रशंसा मिल रही है। इस बात से सुनील शेट्टी काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

बॉलीवुड स्टार सुनील ने कहा कि वह अपनी फिल्म 'गोपी किशन' के रीमेक में अपने बेटे को अभिनय करते हुए देखना चाहते हैं। एक्शन कॉमेडी फिल्म 'गोपी किशन' 1994 में रिलीज हुई थी। इसमें सुनील शेट्टी ने डबल रोल निभाया था और इसमें अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर भी थीं।

रीमेक के लिए उन्होंने अपनी एक फिल्म के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा, "गोपी किशन'।'

RRR Trailer Out: इंतजार हुआ खत्म, रिलीज हुआ राम चरण- जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर का ट्रेलर 

60 वर्षीय स्टार ने कहा, "क्योंकि इसके दो पहलू हैं। इसमें एंग्री यंग मैन और क्रेजी कैरेक्टर है, जो बहुत ही प्यारा कैरेक्टर है।"

हालांकि, सुनील को लगता है कि अहान के लिए अन्य शैलियों में हाथ आजमाना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा, "मुझे अब भी लगता है कि अहान को किसी भी अन्य शैली में काम करने से पहले अभी तीन या चार फिल्मों की जरूरत है.. रोमांस और एक्शन के अलावा क्योंकि खुद को स्थापित करना, अपनी तीव्रता और अपने प्रदर्शन को दिखाना अब बहुत महत्वपूर्ण है।"

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत 'तड़प', साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित, 3 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन