1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडी के किंग और कपिल शर्मा के चहेते, खुरदरी जमीन पर सोते हुए हो गए वायरल, सादगी देख खुशी से उछल पड़े फैन्स

कॉमेडी के किंग और कपिल शर्मा के चहेते, खुरदरी जमीन पर सोते हुए हो गए वायरल, सादगी देख खुशी से उछल पड़े फैन्स

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 19, 2024 08:15 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 08:15 pm IST

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुनील खुरदरी जमीन पर सोते हुए दिख रहे हैं। सुनील ग्रोवर की इस सादगी की फैन्स ने जमकर तारफ की है। आइये देखते हैं वीडियो।

Suni Grover- India TV Hindi
सुनील ग्रोवर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों को चौंकाते रहते हैं। पहले भी कई बार सुनील ग्रोवर ने चौंकाने वाली तस्वीर शेयर कर फैन्स के बीच खलबली मचाई है। अब एक बार फिर सुनील ग्रोवर फैन्स की काफी तारीफें बटोर रहे हैं। इस बार सुनील ग्रोवर की सादगी पर फैन्स का दिल आया है। कॉमेडी का किंग और कपिल शर्मा के फेवरेट एक्टर सुनील ग्रोवर इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं। छुट्टियों की झलकियां भी फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें सुनील ग्रोवर खुरदरी जमीन में आम लोगों की तरह नींद लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो के पोस्ट करते ही उनका ये सादगी भरा अंदाज फैन्स को खूब पसंद आया और जमकर तारीफ भी की। 

नदी में पूजा और जमीन पर नींद

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुनील ग्रोवर पहले तो एक नदी के सामने पूजा करते नजर आ रहे हैं। हाथ जोड़े भगवान का ध्यान करते हुए सुनील ग्रोवर यहां छुट्टियों का आनंद लेते हुए भी दिख रहे हैं। सुनील ने छुट्टियों पर खूब पकवान के मजे भी उड़ाए हैं। इसी वीडियो में आखिरी में सुनील ग्रोवर किसी स्टॉप पर लगी कुर्सियों के नीचे खुरदरी जमीन पर आम आदमी की तरह सोते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख फैन्स को उनकी सादगी काफी पसंद आई है और तारीफ भी की है। 

कॉमेडी के किंग हैं सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर की कॉमेडी का हर कोई दीवाना है। बीते कई साल से सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में लोगों को खूब हंसाया है। सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग की दीवानगी सलमान खान और शाहरुख खान जैसे दिग्ग सितारों से भी नहीं छिपी है। सुनील ग्रोवर टीवी पर कॉमेडी क साथ कई सीरियस किरदार फिल्मों और सीरीज में भी प्ले कर चुके हैं। सुनील ग्रोवर ने अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ भी फिल्म में काम किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन