1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोविंदा को इंप्रेस करने के लिए 15 साल की उम्र सिखा खाना बनाना, सुनीता आहूजा का मजेदार खुलासा वायरल

गोविंदा को इंप्रेस करने के लिए 15 साल की उम्र सिखा खाना बनाना, सुनीता आहूजा का मजेदार खुलासा वायरल

 Published : May 27, 2026 11:12 pm IST,  Updated : May 27, 2026 11:12 pm IST

सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र में गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए खाना बनाना सीखा था, जब वह अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ 'मां है ना' का प्रमोशन कर रही थीं।

Govinda, Sunita Ahuja- India TV Hindi
गोविंदा और सुनीता आहूजा Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALSUNITAAHUJA

शिल्पा शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'मां है ना' में गोविंदा की बेटी टीना आहूजा कंटेस्टेंट में से एक हैं। इस शो में टीना के साथ उनकी मां सुनीता आहूजा भी हैं। इसी इवेंट के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें खाना बनाना पसंद है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने अपने पति को खुश करने के लिए 15 साल की उम्र में खाना बनाना सीखा था। सुनीता ने कहा, 'खाना बना-बनाकर ही तो पति को पटाया है ना।' उन्होंने आगे बताया कि वह 15 साल की उम्र से ही खाना बना रही हैं।

गोविंदा के लिए सिखा खाना बनाना

अपनी कुकिंग स्किल्स के बारे में बात करते हुए, सुनीता ने यह भी बताया कि क्या उनकी बेटी को 'मां है ना' के सेट पर खाना बनाना पसंद है। उन्होंने कहा, 'जब वक्त आता है ना तो सब सीख लेते हैं।' सुनीता ने कहा कि बच्चों पर दबाव डालना ठीक नहीं है और उन्हें अपनी जिंदगी आजादी से जीने देना चाहिए। एक बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए, सुनीता ने कहा, 'मैंने तो जल्दी शादी कर ली थी।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पति को खाने का बहुत शौक था।'

गोविंदा और सुनीता ने क्यों छिपाकर रखी थी शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी बॉलीवुड की सबसे लंबे समय तक चलने वाली शादियों में से एक है। जब उन्होंने डेटिंग शुरू की तब गोविंदा करीब 21 साल के थे, जबकि सुनीता सिर्फ 15 साल की थीं। कुछ साल तक रिश्ते में रहने के बाद गोविंदा के एक बड़े बॉलीवुड स्टार बनने से पहले ही मार्च 1987 में इस जोड़ी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। एक्टर ने शुरुआत में अपने करियर की चिंताओं और अपनी बढ़ती हुई महिला फैन फॉलोइंग की वजह से अपनी शादी को सबसे छिपाकर रखा था।

शिल्पा शेट्टी का नया शो 

'मां है ना' 12 जून, 2026 को प्रीमियर होने वाली है और यह सिर्फ जी5 पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, एपिसोड रिलीज होने का सही समय अभी तक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन जी5 के ओरिजिनल्स आमतौर पर प्लेटफॉर्म पर भारतीय समय के अनुसार (IST) रात 12 बजे के आस-पास रिलीज होते हैं।

ये भी पढे़ं-

उम्र और शादी को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया?'

IPL 2026 से बाहर हुई पंजाब किंग्स, प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन