1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunny Deol ने 'गदर 2' के फैंस से पूछी पहेली, बोले- बूझो तो जानें

Sunny Deol ने 'गदर 2' के फैंस से पूछी पहेली, बोले- बूझो तो जानें

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 22, 2023 12:22 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 12:22 pm IST

'गदर 2' की रिलीज से पहले लोगों को ट्रेलर रिलीज का इंताजर हैं। ऐसे में सनी देओल ने एक पोस्ट साझा कर फैंस की बेकरारी बढ़ा दी है। एक्टर्स ने ट्रेलर रिलीज से जुड़ा एक सवाल फैंस से पूछा है।

Sunny deol, gadar 2- India TV Hindi
सनी देओल। Image Source : INSTAGRAM

'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जाएगी, जिसे देखने के लिए फैंस बेचैन हैं। इसकी एक छोटी झलक टीजर में देखने को मिल चुकी है। फिल्म की रिलीज को बस 20 दिन बचे रह गए हैं। 11 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में गदर मचाने के लिए तैयार है। ऐसे में मेकर्स भी फैंस की उत्सुकता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अब फैंस को ट्रेलर का इंतजार है। इसी बीच सनी देओल के हालिया पोस्ट ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। 

सनी देओल ने पूछा सवाल

सनी देओल ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। तीनों ही तस्वीर में सनी देओल काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वो पहाड़ों पर मस्ती करते दिख रहे हैं। एक्टर ने तस्वीर के कैप्शन में ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा। सनी देओल ने पोस्ट में लिखा,  'ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। तारीख का अनुमान लगाओ।' सनी देओल ने फैंस को तारीख गेस करने के लिए कह दिया है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की फिल्म का टीजर रिलीज 27 जुलाई को किया जाएगा। फैंस ये गेस अनिल शर्मा के एक ट्विटर पोस्ट के आधार पर कर रहे हैं।

जमकर सनी कर रहे फिल्म का प्रमोशन
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर देश की राजधानी दिल्ली और जयपुर पहुंचे थे। फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह नई फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सनी और अमीशा की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। 

'गदर' फिल्म की कहानी 
'गदर' की बात करें तो यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे और हिंदुस्तान की आजादी से समय की कहानी है। जिसमें दो अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी तारा सिंह और सकीना बंटवारे में जुदा हो जाते हैं। जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पाकिस्तान अपनी पत्नी को लेने जाता है और मोहब्बत की ताकत से पूरे पाकिस्तान को हिला डालता है। फिल्म मेकर्स ने 'गदर 2' की रिलीज से पहले फैंस को 'गदर' दिखाकर ये पूरी कहानी दोबारा याद दिला दी है, ताकि वो आगे की कहानी से रिलेट कर सकें। 

ये भी पढ़ें: 'गदर 2' में तारा सिंह कैसे बचाएंगे बेटे की जान? सनी देओल ने दिखाई झलक

उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़, दिखाया बदतमीजी का वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन