1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Urfi Javed के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़, दिखाया बदतमीजी का वीडियो

Urfi Javed के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़, दिखाया बदतमीजी का वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 22, 2023 12:03 am IST,  Updated : Jul 22, 2023 12:03 am IST

उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनके साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई।

Urfi Javed, Urofi Javed- India TV Hindi
उर्फी जावेद। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद वैसे तो अपने अजीबों-गरीब कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उनके सोशल मीडिया पर छाने की वजह कुछ और ही है। एक्ट्रेस इस बार अपने कपड़ों को लेकर नहीं, बल्कि उनके साथ फ्लाइट में हुई बदतमीजी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि उनके साथ फ्लाइट में सफर करते हुए छेड़खानी हुई है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

फलाइट में हुई एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी

उर्फी जावेद आए दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद को छुट्टियां मनाने के लिए गोवा जाते हुए स्पॉट किया गया था। उर्फी ने इकोनॉमी क्लास में यात्रा की और उनकी ये यात्रा जरा भी सुखद नहीं रही। उन्हें फ्लाइट में पुरुषों के एक समूह द्वारा परेशान किया गया। उर्फी जावेद ने बताया कि उनके बारे में लोग अभद्र बातें और टिप्पणी कर रहे थे, जिससे वो काफी ज्यादा परेशान हो गईं। 

उर्फी ने लगाई लताड़
उर्फी जावेद का कहना है कि फ्लाइट में उन्हें परेशान किया गया और उनके साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'कल एक फ्लाइट में मुंबई से गोवा की यात्रा करते समय मुझे उत्पीड़न से गुजरना पड़ा। इस वीडियो में पुरुष गंदी-गंदी बातें कह रहे थे, छेड़छाड़ कर रहे थे और गलत तरीके से मेरा नाम पुकार रहे थे। जब मैंने उनका सामना किया तो उनमें से एक ने कहा, उनके दोस्त नशे में थे। नशे में होना महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है। पब्लिक फिगर हूं। पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं।'

Urfi Javed, Urfi Javed Instagram
Image Source : INSTAGRAM उर्फी जावेद का सोशल मीडिया पोस्ट।

सुर्खियों में बनी रहती हैं उर्फी
बात करें उर्फी जावेद की तो वो सोशल मीडिया पर अपने अजीब फैशन स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। वो किसी भी चीज के कपड़े झट से बना लेती हैं। उनको चहाने वाले उनके इसी अंदाज के कायल हैं। वो स्पिट्सविला और बिग बॉस ओटीटी जैसे रियालिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ो और ऊप्स मोमेंट्स के चलते ट्रोल होती रहती हैं। इसके साथ ही वो अपनी बात रखने में भी बड़ी वोकल हैं। 

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने पैदा होते ही तय कर दिया था बेटी का भाग्य! बोलीं राहा करेगी ये काम

अनुपमा पर गिरेगी एक और गाज, बदले की आग में मालती देवी करेगी ओछी हरकत!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन