1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र की मौत के बाद पहली बार ईशा देओल और अहाना संग दिखे सनी देओल, खूब लुटाया प्यार, भाई-बहन को देख झूमे फैंस

धर्मेंद्र की मौत के बाद पहली बार ईशा देओल और अहाना संग दिखे सनी देओल, खूब लुटाया प्यार, भाई-बहन को देख झूमे फैंस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 26, 2026 09:23 am IST,  Updated : Jan 26, 2026 09:23 am IST

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में हैं। उनके शानदार अभिनय को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सनी देओल अपनी दोनों बहनें ईशा और अहाना के साथ नजर आए।

border 2- India TV Hindi
ईशा देओल, सनी देओल और अहाना देओल। Image Source : VIRAL BHAYANI

मुंबई में हाल ही में आयोजित एक खास फिल्म स्क्रीनिंग ने दर्शकों का ध्यान सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर नहीं, बल्कि एक भावुक पारिवारिक पल पर भी खींच लिया। मौका था सनी देओल की नई रिलीज बॉर्डर 2 का, जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है, लेकिन मुंबई की इस स्क्रीनिंग ने चर्चा को एक अलग ही दिशा दे दी।

वायरल हुआ सनी देओल का वीडियो

इस इवेंट में सनी देओल को सपोर्ट करने के लिए उनकी सौतेली बहनें ईशा देओल और अहाना देओल भी पहुंचीं। तीनों को एक साथ देखकर फैंस भावुक हो गए, क्योंकि यह पहली बार था जब धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार के ये सदस्य सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। जैसे ही वे कैमरों के सामने आए, वहां मौजूद पपाराजी की नजरें उन पर टिक गईं और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वीडियो

लोगों की फेवरेट है भाई बहन की जोड़ी

वायरल क्लिप में सनी देओल अपनी दोनों बहनों का हाथ थामे नजर आते हैं और मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज देते हैं। कुछ पलों बाद वह उन्हें प्यार से विदा करते हैं और खुद सोलो तस्वीरें खिंचवाने लगते हैं। यह छोटा-सा पल इंटरनेट यूजर्स के दिल को छू गया और लोगों ने इसे भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल बताया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

लोगों के रिएक्शन

किसी ने सनी देओल को बड़े दिल वाला इंसान बताया तो किसी ने उन्हें प्राउड सनी पाजी कहकर सराहा। कई फैंस ने खुशी जाहिर की कि लंबे समय बाद देओल परिवार के सदस्य इस तरह एक साथ नजर आए। वहीं कुछ यूजर्स ने पुराने विवादों और दूरी को याद करते हुए सवाल भी उठाए, जिससे यह वीडियो सिर्फ भावनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि चर्चा का विषय भी बन गया। कुछ लोगों ने लिखा कि अब सनी देओल अपने पिता की जगह परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए दिख रहे हैं।

धर्मेंद्र की मौत के बाद पहली बार दिखे साथ

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2025 को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उनके जाने के बाद परिवार में शोक का माहौल रहा और अलग-अलग स्तर पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के परिवार की ओर से मुंबई में एक प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने भी अपने स्तर पर प्रेयर मीट आयोजित की, जिसमें वह अपनी बेटियों ईशा और अहाना के साथ नजर आई थीं। दिल्ली में भी एक अलग सभा रखी गई थी, जहां उन्होंने अपने पति को याद किया।

ये भी पढ़ें:  कमाई का तूफान बनकर आए सनी देओल, पहले ही वीकेंड पर 'धुरंधर' को किए घायल, कलेक्शन से तोड़े रिकॉर्ड

रवि किशन की इस भोजपुरी फिल्म की नकल निकली 'धुरंधर', इंफ्लूएंसर का दावा- नाम से लेकर कहानी तक सब कॉपी पेस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन