1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार चिरंजीवी दादा बनकर फूले नहीं समा रहे, पोती के जन्म पर कही दिल की बात

सुपरस्टार चिरंजीवी दादा बनकर फूले नहीं समा रहे, पोती के जन्म पर कही दिल की बात

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jun 20, 2023 04:53 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 04:53 pm IST

Chiranjeevi के बेटे और सुपरस्टार राम चरण आज पिता बन गए हैं। इस खुशी के मौके पर मेगास्टार ने एक ट्वीट में अपने दिल की बात कही है।

Chiranjeevi - India TV Hindi
Chiranjeevi Image Source : INSTAGRAM

Chiranjeevi in on her granddaughter: कई सालों के बाद साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मंगलवार की सुबह उपासना ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके बाद से यह फैमिली चर्चा में है, इसकी इस खुशी में इनके फैंस भी दिल से शामिल हैं। इस मौके पर परिवार के सदस्य, खास तौर से मेगास्टार चिरंजीवी सातवें आसमान पर हैं। इस खुशी के मौके पर चिरंजीवी सुबह-सुबह राम, उपासना और बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं उन्होंने अपनी खुशी ट्विटर पर भी जाहिर की।

पोती को लेकर किया ये ट्वीट 

चिरंजीवी ने ट्वीट किया, "नन्हीं परी का स्वागत है और आपने हमारे जीवन में खुशियां बिखेर दी हैं। आपके आगमन से फैमिली में खुशियों की बरसात है, आपने राम चरण और उपासना को धन्य कर दिया है। मैं और आपकी दादी गर्व महसूस कर रहे हैं।" इस ट्वीट पर अब यूजर्स परिवार को नन्हे मेहमान के जन्म की बधाई दे रहे हैं। 

हैदराबाद अपोलो में हैं उपासना और बच्ची 

राम चरण की पत्नी उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन के जरिए बच्चे के जन्म की घोषणा की। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। राम चरण के पिता चिरंजीवी और परिवार ने मंगलवार तड़के कपल से मुलाकात की। चिरंजीवी अपनी पत्नी सुरेखा के साथ अस्पताल पहुंचे और जोड़े को बधाई दी।

जूनियर एनटीआर ने दी बधाई 

अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ट्विटर पर राम चरण और उपासना को बधाई दी। उन्होंने लिखा, पैरेंट्स क्लब में आपका स्वागत है। बच्ची के साथ बिताया हर पल जीवन भर के लिए अविस्मरणीय स्मृति बन जाएगा। ईश्वर उन्हें और आप सभी को अपार खुशियां प्रदान करें।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani का टीजर हुआ रिलीज, आलिया और रणवीर की केमिस्ट्री देख हो जाएंगे इमोशनल

11 साल बाद मिला संतान सुख 

राम और उपासना की शादी को 11 साल हो चुके हैं और वे अपने पहले बच्चे के आगमन से बेहद खुश हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम आगामी फिल्म 'आरसी 15' में दिखाई देंगे, जो अगले साल रिलीज होने वाली है।

Akshara Singh का नया गाना हुआ रिलीज, ऐसी दिखाई अदाएं कि VIDEO बार-बार देखने को होंगे मजबूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन