सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद दर्शक भी अपनी राय देने से नहीं चूकते हैं। बीते दिनों ही मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और इस दिन अपनी गमी और तकलीफ जाहिर की। इस खास मौके पर एक एक्टर का भी वीडियो सामने आया है, जो इस गमी के मौके पर अपने बेटे के साथ नजर आया। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस फिल्म स्टार जावेद जाफरी हैं। एक्टर अपने बेटे मीजान जाफरी के साथ मुहर्रम के जुलूस में शामिल हुए और अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में कुछ ऐसा भी दिखा जिसके बाद एक्टर की तारीफ होने लगी है।
सामने आए वीडियो में दिखा गम का मंजर
सामने आए इस वीडियो में जावेद जाफरी अपने बेटे के साथ काले कपड़े में दिख रहे हैं। उन्हें छाती पीट-पीटकर गम मनाते देखा जा सकता है। मुहर्रम के रिचुअल के अनुसार वो अपने जिस्म को तकलीफ देते दिख रहे हैं। शरीर को दर्द देते हुए वो ताजिया लेकर जाते दिखे। उनके साथ बेटे मीजान भी उसी तरह से रिचुअल को पूरा कर रहे थे। दोनों के चेहरे पर गम साफ देखने को मिला। इस दौरान लोगों की नजर एक तिरंगे पर पड़ी। जुलूस में आगे-आगे तिरंगा लहराया जा रहा था। तिरंगे को बेहद शान से उठा रखा गया था। इसे देखन के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं लोगों के साथ साझा करने लगे।
यहां देखें वीडियो
लोगों की प्रतिक्रिया
इस गम के मंजर के दौरान भी लोगों का इस तरह तिरंगे का सम्मान करना अब नेटिजन्स को भा गया है। कई लोगों ने कहा, 'किस तरह से तिरंगे को सम्मान दिया जा रहा है, ये काबिले तारीफ है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'मुहर्रम में पहली बार तिरंगे को इस तरह सम्मान मिलते देखा है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'आखिर एक्टर भी इस तरह से मुहर्रम में शामिल होते हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'जावेद जाफरी सिया हैं क्या?' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'जावेद गम में हैं और उनके चेहरे पर वो मग साफ दिख रहा है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'जावेद को इस तरह से पहली बार देखा है, वरना वो हमेशा लोगों को हंसाते नजर आए हैं।'
इस एक्टर ने भी लिया था जुलूस में हिस्सा
बता दें, 7 जून तो मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। गम के इस पर्व पर लोगों ने अपने दुख जाहिर किए। इस कड़ी में कई एक्टर्स भी शामिल हुए। जावेद जाफरी के अलावा कॉमेडियन अली असगर का भी काले कपड़ों में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो जुलूस में हिस्सा लेते नजर आए थे।