1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Swara Bhasker को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्वीट करना पड़ा महंगा, यूजर्स जमकर कर रहे ट्रोल

Swara Bhasker को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्वीट करना पड़ा महंगा, यूजर्स जमकर कर रहे ट्रोल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jan 30, 2023 10:03 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 10:03 pm IST

Mahatma Gandhi Death Anniversary: स्वरा भास्कर ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अब स्वरा का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

Swara Bhasker- India TV Hindi
Swara Bhasker Image Source : TWITTER

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 75वीं पुण्यतिथि पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। वही आज के दिन पीएम मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को नमन किया। इसी बीच बहुत से फिल्मी सितारें भी महात्मा गांधी को याद कर रहे हैं, लेकिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आज कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसके बाद से लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। 

twitter
Image Source : TWITTERSwara Bhasker

Desi Vibes with Shehnaaz Gill: शहनाज के साथ शाहिद कपूर ने की खूब मस्ती, देखिए तस्वीरें

बता दें महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, ” गांधी हम शर्मिन्दा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं।” हालांकि स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए पुण्यतिथि को गांधी जयंती लिख दिया था, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने थोड़ी देर बाद ट्वीट को डिलीट करके उसे ठीक किया। वही एक यूजर ने कहा गांधी हम शर्मिंदा है। पुण्यतिथि के दिन जयंती बनाने वाले अभी तक ज़िंदा है। 

इस एक्ट्रेस का हुआ तलाक, पति ने लिख दी 81 करोड़ की वसीयत

Dasara Teaser out: 'दसरा' का धमाकेदार टीजर जारी, 'पुष्पा' से भी ज्यादा धांसू अंदाज में नजर आए Nani

आज महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी को एक काले दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1948  में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की याद में उनकी पुण्यतिथि को भारत शहीद दिवस के तौर पर मनाता है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन