1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने परफेक्ट बॉडी के लिए झेली प्रताड़ना, अब यंग गर्ल्स को दे डाली सलाह, बोलीं- 'भूलकर भी न करें'

तापसी पन्नू ने परफेक्ट बॉडी के लिए झेली प्रताड़ना, अब यंग गर्ल्स को दे डाली सलाह, बोलीं- 'भूलकर भी न करें'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 01, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 11:38 pm IST

तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी फिटनेस को लेकर अनुभवों को शेयर किया है। साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने आइडियल बॉडी के लिए प्रताड़ना पर भी बात की है।

Tapsee Pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@TAPSEEPANNU

तापसी पन्नू बॉलीवुड में अपनी खास तरह की फिल्मों के लिए पहचानी जाती हैं। बीते दिनों फिल्म थप्पड़ में नजर आईं तापसी के घुंघराले बाल और जीरो फिगर हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन इस फिट और परफेक्ट बॉडी की चाहत के चलते तापसी ने अपने शरीर को खूब प्रताड़ित किया है। हाल ही में तापसी ने इसको लेकर एक अनुभव भी शेयर किया है। तापसी ने युवा लड़कियों को इंस्टाग्राम पर दिखने वाली परफेक्ट बॉडी के प्रति जुनून से बचने की सलाह दी है। तापसी ने बताया कि उन्हें यह एहसास हुआ कि अत्यधिक कसरत करने से शरीर में पानी जमा होने के कारण पेट की चर्बी और बढ़ जाती है। उनके इस भावुक संदेश में महिलाओं से अपने प्राकृतिक शरीर को स्वीकार करने और सुंदरता के अवास्तविक मानकों के लिए खुद को दंडित करना बंद करने का आग्रह किया गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी

रविवार को तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पेट की चर्बी को लेकर महिलाओं पर पड़ने वाले भारी दबाव के बारे में बात की। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि मुझे इस बात का जुनून था क्योंकि बचपन से ही मैं बहुत फिट थी, लेकिन मुझे कभी समझ नहीं आया कि पेट की चर्बी हमेशा क्यों बनी रहती थी।' उन्होंने बताया कि उन्होंने 'इतनी ज़ोरदार कसरत की कि लगभग खुद को हद से ज़्यादा थका दिया,' जिससे उनके शरीर का सुरक्षात्मक अलार्म सिस्टम सक्रिय हो गया।

पेट की चर्बी के पीछे का विज्ञान
तापसी ने स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की: 'शरीर में जमा पानी कम होने के बजाय, वह उसे सोखने लगता है और फिर पेट के निचले हिस्से की चर्बी, जो शायद सिर्फ चर्बी ही नहीं बल्कि पानी का जमाव भी हो सकती है, बनी रहती है और ज्यादा व्यायाम करने से बढ़ जाती है, जो मुझे लगता है कि लोगों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर महिला का शरीर अलग होता है और हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण बदलता रहता है। 

ये भी पढ़ें-अभी भी नहीं थमा वासु भगनानी और डेविड धवन का विवाद, धोखा देने के लगाए आरोप, टिप्स पर भी भड़के

क्यों कटा पुराने अन्नू भैया का 'गुल्लक' से पत्ता, रखी ऐसी डिमांड की मेकर्स ने खोज लिया नया चेहरा, सीजन 5 में मचाएगा धमाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन