1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बॉडीगार्ड की तरह क्यों चल रही है'... वॉक के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं तमन्ना भाटिया

'बॉडीगार्ड की तरह क्यों चल रही है'... वॉक के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं तमन्ना भाटिया

 Published : Oct 16, 2023 07:39 pm IST,  Updated : Oct 16, 2023 07:39 pm IST

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में वॉक करते हुए दिखाई दी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने मोतियों से जड़ा हैवी लहंगा पहनकर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। लेकिन अब इस दौरान तमन्ना ने कुछ ऐसा कर दिया कि अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Tamannaah Bhatia- India TV Hindi
तमन्ना की रैंप वॉक को देख नेटिज़न्स ने किया ट्रोल Image Source : DESIGN

इन दिनों 'लैक्मे फैशन वीक 2023' में सितारों का मेला देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिनों करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर ,अथिया शेट्टी और परिणीति चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।वहीं अब हाल ही में तमन्ना भाटिया इस फैशन शो का हिस्सा बनी थीं। इस शो में एक्ट्रेस ने लहंगा पहनकर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। लेकिन अब इसकी वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

तमन्ना भाटिया इस वजह से हुईं ट्रोल

दरअसल लैक्मे फैशन वीक में तमन्ना भाटिया ने जो लहंगा पहना था वो काफी हैवी था, इसपर मोतियों का वर्क किया हुआ था। जिसे उन्होंने फुल स्लीवस के डीपनेक डिजाइन ब्लाउज के साथ कैरी किया था। इस आउटफिट के साथ तमन्ना ने वेट हेयरस्टाइल, स्मोकी आईज, हाइलाइटेड और ब्लश्ड गाल और ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया था। तमन्ना इस लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। यही वजह है कि शो में आए लोग उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। हालांकि कुछ लोगों को तमन्ना का वाॅक कुछ खास पंसद नहीं आया और इसको लेकर नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

वॉक के लिए ट्रोल हुईं तमन्ना

जी हां, जैसे ही तमन्ना का रैंप वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिज़न्स ने वॉक के लिए एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरु कर दिया। जबकि कुछ नेटिज़न्स ने उनकी वॉक को कैटवॉक से ज्यादा मर्दाना कहा, कुछ ने यह भी कहा कि वह अभी भी फिल्म में अपने किरदार ‘बबली’ बाउंसर से बाहर नहीं आई हैं। एक यूजर ने तमन्ना के वाॅक का मजाक उड़ाते हुए लिखा-  'बॉडीगार्ड की तरह क्यों चल रही है, कोई नजाकत नहीं है।' इसके अलावा एक ने तो ये लिख दिया था कि - ‘लग रहा है कि रेसलिंग करने जा रही हैं।’ इसी तरह से तमाम यूजर्स कमेंट कर तमन्ना का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Tamannaah Bhatia
Image Source : DESIGN तमन्ना कि रैंप वॉक पर नेटिज़न्स का रिएक्शन

तमन्ना भाटिया का वर्क फ्रंट

बता दें कि तमन्ना भाटिया 'लस्ट स्टोरीज़ 2', 'बाहुबली: द बिगिनिंग', 'बबली बाउंसर',' एंटरटेनमेंट', 'रचा', 'बद्रीनाथ', 'देवी' और 'एक्शन' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ में देखा गया था।

 

शादी के 1 साल बाद ऋचा चड्ढ-अली फजल ने फैंस को दिया खास तोहफा, दिखाई अपनी वेडिंग की खूबसूरत झलकियां

पति राघव चड्ढा के बिना वेकेशन पर गईं परिणीति चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर बताया- उनके साथ कौन हैं

एनिवर्सरी के मौके पर करीना कपूर ने यूं लूटाया पति सैफ पर प्यार, ऐसे हुई थी दोनों की आंखें चार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन