1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय ने फिल्मों से लिया संन्यास और बने मुख्यमंत्री, अब बेटे ने संभाली सिनेमा की कमान, पहली फिल्म का गाना रिलीज

विजय ने फिल्मों से लिया संन्यास और बने मुख्यमंत्री, अब बेटे ने संभाली सिनेमा की कमान, पहली फिल्म का गाना रिलीज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 06, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 02:44 pm IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने एक्टर थालापति विजय का बेटा भी जल्द ही फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाला है। उनकी पहली फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Jason sanjay- India TV Hindi
जैसन संजय Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@JASON.SANJAY_OFFI

सिनेमाई दुनिया में अपनी कला का परचम लहराने वाले साउथ सुपरस्टार थालापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। बीते कुछ समय पहले विजय ने इसकी घोषणा की थी और कहा था कि अब वे सिनेमाई दुनिया से संन्यास लेकर सियासी दांव पेंच खेलने वाले हैं। बीते दिनों हुए चुनावों के परिणामों ने विजय को मुख्यमंत्री बना दिया। लेकिन अब विजय के बाद उनका बेटा सिनेमा में एंट्री के लिए तैयार है। विजय के बेटे जैसन संजय अपनी पहली फिल्म सिग्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और आज शनिवार को इसका एक गाना भी रलीज हो गया है। इस ऊर्जावान गाने को दुलकर सलमान ने X पर तेलुगु और तमिल दोनों वर्जन में शेयर करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं। थमन एस, स्माइल तुपाकीज़ और एमसी रूड की आवाज से सजे इस गाने में फिल्म का युवा जोश साफ झलकता है। लॉन्च की घोषणा करते हुए दुलकर ने लिखा, 'सिग्मा का पहला सिंगल लॉन्च करते हुए बहुत खुशी हो रही है। प्यारे जेसन संजय और पूरी टीम को फिल्म की सफल रिलीज और आगे के शानदार सफर के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय ने हाल ही में अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट का खुलासा किया था। यह एक तमिल-तेलुगु द्विभाषी फिल्म है। संदीप किशन अभिनीत यह एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फिल्म 31 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे लाइका प्रोडक्शंस का समर्थन प्राप्त है। 'सिग्मा' के साथ जेसन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं और अपने पिता, सुपरस्टार विजय उर्फ ​​थलपति की सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। थलपति अब स्टारडम से निकलकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा में जुट गए हैं। 

लंदन में पढ़े लिखे हैं विजय के बेटे

लंदन में जन्मे और चेन्नई में पले-बढ़े जेसन संजय ने अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने विदेश में औपचारिक फिल्म शिक्षा प्राप्त की, जिसमें टोरंटो, कनाडा से फिल्म निर्माण में डिप्लोमा और लंदन से पटकथा लेखन का पाठ्यक्रम शामिल है। उनकी अकादमिक शिक्षा ने उन्हें कहानी कहने और फिल्म निर्माण की गहरी समझ प्रदान की। अपने छात्र जीवन के दौरान, जेसन ने लघु फिल्म 'पुल द ट्रिगर' का निर्देशन किया। विजय और संगीता सोरनलिंगम के तलाक की व्यापक रूप से चर्चित कार्यवाही के बीच, जेसन संजय सार्वजनिक रूप से काफी हद तक चुप रहे हैं।

 -मृणाल ठाकुर को फैन्स का मिला अनोखा प्यार, है जवानी तो इश्क होना है के पोस्टर को दूध से नहलाया, Video वायरल

पूजा बेदी का भी शिल्पा शिंदे पर फूटा गुस्सा, लगाए थे शोषण के झूठे आरोप, अब खूब हो रही आलोचना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन