डायरेक्टर आनंद एल राय ने साल 2013 में फिल्म रांझणा बनाई थी और खूब तारीफें बटोरी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था और साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ बॉलीवुड की हीरोइन सोनम कपूर की जोड़ी भी खूब जमी थी। अब आनंद एल राय एक बार फिर इसी फॉर्मूले के साथ नई फिल्म के साथ वापस लौटे हैं। इस बार धनुष की जोड़ी बॉलीवुड हीरोइन कृति सैनन के साथ जमी है। फिल्म का नाम है 'तेरे इश्क में' और इसका आज टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देखते ही फैन्स एक बार फिर रांझणा को याद करने लगे हैं।
तेरे इश्क में का टीजर रिलीज
बता दें कि 'तेरे इश्क में' का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर में धनुष के साथ कृति सैनन की जोड़ी खूब जम रही है। दोनों के बीच प्यार की कैमिस्ट्री की भी खूब तारीफ हो रही है। टीजर में दिख रहा है कि कृति सैनन शादी के जोड़े में घर में जश्न के माहौल में बैठी हैं। तभी धनुष चलकर आते हैं और हाथ में गंगाजल लिए रहते हैं। इस गंगाजल को कृति पर उड़ेलते हुए कहते हैं कि अब तुम नई जिंदगी शुरू कर रही हो और मैं दुआ करता हूं कि तुम्हारा भी बेटा हो ताकि तुम्हें इस पीढ़ा का एहसास हो जो मैं झेल रहा हूं। धनुष टीजर में काफी मारपीट करते भी नजर आ रहे हैं। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
रांझणा जैसा चलेगा जादू?
डायरेक्टर आनंद एल राय एक बार फिर एक कमाल की लवस्टोरी के साथ लौटे हैं। इससे पहले 2013 में धुष के साथ ही रांझणा के जरिए न केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था बल्कि कहानी भी लोगों के दिलों में उतार दी थी। आज भी धनुष और सोनम कपूर की इस फिल्म को फैन्स याद करते हैं। रांझणा बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी और 36 करोड़ रुपयों की लागत से बनी इस फिल्म ने 94 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। अब देखना होगा कि डायरेक्टर आनंद एल राय का जादू फिल्म 'तेरे इश्क में' कितना चल पाता है। 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।