1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ponniyin Selvan 2 की सिंगर का हुआ भयानक एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान बोलीं-अभी तक कांप रही हूं

Ponniyin Selvan 2 की सिंगर का हुआ भयानक एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान बोलीं-अभी तक कांप रही हूं

 Published : May 07, 2023 04:42 pm IST,  Updated : May 07, 2023 04:42 pm IST

'पोन्नियिन सेल्वन 2' की सिंगर रक्षिता का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने कहा बोलीं- मैं अभी तक कांप रही हूं

Rakshita Suresh instagram- India TV Hindi
Rakshita Suresh Image Source : RAKSHITA SURESH INSTAGRAM

'पोन्नियिन सेल्वन 2' की सिंगर रक्षिता सुरेश का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।बता दें वह इन दिनों मलेशिया में हैं। उन्होंने  बताया कि ये एक्सीडेंट काफी खतरनाक था। रक्षिता सुरक्षित हैं मगर वह बुरी तरह घायल हो गई थीं। 

The Kerala Story: विवादों के बाद इस राज्य में बैन हुई 'द केरल स्टोरी', आज से नहीं होगा एक भी शो

उन्होंने बताया आज एक बड़ी दुर्घटना हुई। जिस कार में मैं सवार थी, वह एक डिवाइडर से टकरा गई और सड़क के किनारे टूट गई, जब मैं आज सुबह मलेशिया में हवाई अड्डे पर वापस जा रही थी। 10 सेकंड के अंदर मेरी पूरी जिंदगी मेरे सामने आ गई। गाड़ी का एयरबैग ने हमें सुरक्षित रखा। उन्होंने बताया मैं, ड्राइवर और हमारे साथ वाले सभी ठीक है। बस मामूली चोटें आई हैं। अभी भी कांप रही हूं। खुश हूं कि अनहोनी टल गई।'

Shehnaaz Gill ने इस शख्स के लिए लग्जरी कारों को छोड़ रात को की ऑटो की सवारी, वायरल हो रही तस्वीरें

 जैसे ही उन्होंने पोस्ट किया कई मशहूर हस्तियों और उनके प्रशंसकों ने इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कमेंट सेक्शन में आना शुरू कर दिया। भावना बालकृष्णन ने टिप्पणी की, "ओएमजी। खुशी है कि आप ठीक हैं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।" सिरीशा भगवतुला ने लिखा, "ओएमजी। कृपया ध्यान रखें। भगवान का शुक्र है।" गीता माधुरी ने टिप्पणी की, "भगवान का शुक्र है !!!! आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।" बता दें रक्षिता ने पोन्नियिन सेल्वन 2 का गाना Kirunage गाया है। उन्होंने रियालिटी शो लिटिल स्टार सिंगर से करियर की शुरुआत की थी। अभी तक वह कई गाने गा चुकी हैं। हाल ही में फिल्म में युवराज अदिता करिकलन की भूमिका निभाने वाले साउथ सुपरस्टार चियान उर्फ विक्रम के साथ बड़ा हादसा हो गया था। वह अपनी आगामी फिल्म 'थंगलान' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। फिल्म 'पीएस 2' की सफलता को एंजॉय करने की बजाय विक्रम ने तुरंत ही अपनी आगामी बिग बजट फिल्म 'थंगलान' की शूटिंग शुरू कर दी थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन