थलपति विजय की 'वरिसु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज लोने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस ट्रेलर को देखकर साफ पता चल रहा है कि विजय अपने पुराने दमदार अंदाज में वापसी कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक्शन और रोमांस का डबल तड़का है। ये ट्रेलर 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखने वाला ट्रेलर बन गया है। बता दें इस ट्रेलर को अभी तक 32 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि शरत कुमार के तीन लड़के हैं। विजय, श्याम और श्रीकांत। श्रीकांत और श्याम एक परिवार में शरत कुमार के साथ रहते हैं। इस ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि विजय बहुत समय के बाद अपनी विदेशी यात्रा से वपास आ रहे हैं। साथ ही इस ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि शरथ कुमार ने प्रकाश राज को दुश्मन बना लिया है, जो उनके बिजनेस और परिवार को बर्बाद करने की योजना बना रहे हैं। उसी समय अपने परिवार की रक्षा करने विजय आगे आते हैं।
Urvashi Rautela ने Deepika Padukone को किया Kiss, Ranveer singh को कहा- देख लो भाई
इस ट्रेलर के अंत में हिरोइन की एंट्री होती है, ये हिरोइन और कोई नहीं रश्मिका मंदाना हैं। इस फिल्म में रश्मिका लीड एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं। साथ ही इस गाने में रश्मिका विजय संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
संपादक की पसंद