1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Urvashi Rautela ने Deepika Padukone को किया Kiss, Ranveer singh को कहा- देख लो भाई

Urvashi Rautela ने Deepika Padukone को किया Kiss, Ranveer singh को कहा- देख लो भाई

 Published : Jan 05, 2023 06:24 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 06:28 pm IST

दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच उर्वशी रौतेला और दीपिका पादुकोण की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उर्वशी दीपिका को किस कर रही हैं।

 Urvashi Rautela instagram- India TV Hindi
Urvashi Rautela Image Source : URVASHI RAUTELA INSTAGRAM

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच उर्वशी रौतेला और दीपिका पादुकोण की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उर्वशी दीपिका को किस कर रही हैं। बता दें बीते कुछ दिनों से उर्वशी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में वे दीपिका को प्यार बयां कर सुर्खियां बटोर रही हैं। 

Besharam Rang गाने पर प्लस साइज मॉडल ने किया ऐसा डांस दीपिका भी देखकर रह गई हैरान, फैंस ने कहा- फायर हो तुम

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के दिन उर्वशी रौतेला ने ये फोटो पोस्ट की हैं। इस फोटो में उर्वशी प्लेन में दीपिका के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। ये फोटो तब कि है जब दीपिका दुबई से मुंबई आ रही थीं। उसी फ्लाइट में उर्वशी थी, दीपिका को देखते ही उर्वशी इतनी खुश हो गई कि उन्होंने सीधा दीपिका को किस कर दिया। इस पर दीपिका सरप्राइज नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' विवादों में हैं। यह विवाद दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर हो रहा है।

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया ये नेक काम, सुनकर आप भी करेंगे वाहवाही

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस हादसे में ऋषभ पंत को काफी ज्यादा चोटें आई हैं। इसी बीच उर्वशी और उर्वशी की मां ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ऋषभ पंत के ठीक होने की दुआ मांगी है। इसी कारण उर्वशी को लोगों ने काफी ट्रोल किया था।

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन