1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्यार का दुश्मन और आतंक का पनाहगाह, इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा पाकिस्तान का असली चेहरा

प्यार का दुश्मन और आतंक का पनाहगाह, इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा पाकिस्तान का असली चेहरा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 08, 2025 06:08 pm IST,  Updated : May 08, 2025 06:08 pm IST

एक पुरानी कहावत है कि कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती। पाकिस्तान भी एक ऐसा ही देश है जो आतंक का पनाहगाह और प्यार का दुश्मन रहा है। हम आपको बताते हैं वो फिल्में जिनमें पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब हुआ है।

Hena- India TV Hindi
हिना Image Source : INSTAGRAM

बीते 15 दिनों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों का हलक सुखा दिया है। आतंकियों के ठिकाने पर लगातार हो रही बमबारी ने अब तक 100 आतंकियों को जहन्नुम भेज दिया है। अब इसी बीच बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के नाम भी फिर से सामने आने लगे हैं जिनमें पाकिस्तान का आतंकी चेहरा दिखा है। इन फिल्मों में पाकिस्तान को प्यार का दुश्मन और आतंक का पनाहगाह दिखाया गया है। साथ ही इन फिल्मों को काफी पसंद भी किया गया है। अगर आप भी पाकिस्तान से जुड़ी कहानियां देखना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। 

1-शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह (1999):  बॉलीवुड में 90 का दशक प्रेम कहानियों के नाम रहा था। इस दशक में कई लवस्टोरीज आईं और बॉक्स ऑफिस पर छा गईं। लेकिन साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह'  की कहानी में पाकिस्तान के नापाक इरादे दिखाए थे। साथ ही ये बताया था कि इस देश के हुक्मरान प्यार के दुश्मन हैं। इस फिल्म की कहानी पंजाब के रहने वाले एक बंदे बूटा सिंह की मोहब्बत की दास्तां कहती है। बूटा सिंह को पाकिस्तान की एक लड़की से प्यार हो जाता है जिसके लिए वो बॉर्डर पार कर दुश्मन मुल्क पाकिस्तान में दाखिल होता है। लेकिन प्यार के दुश्मन पाकिस्तानियों ने बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लेती है। 

2-रिफ्यूजी (2000):  अभिषेक बच्चन की डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी भी पाकिस्तान के आतंकी चेहरे और नापाक मंसूबों की कहानी बताती है। फिल्म में एक रिफ्यूजी नाम का बंदा रहता है जिसका किरदार अभिषेक बच्चन ने निभाया था। ये लड़का लोगों को बॉर्डर पार कराने में मदद करता है। इसी दौरान उसे पाकिस्तान की एक लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद रिफ्यूजी की काहनी में विलेन पाकिस्तान ही बनता है। इस फिल्म की कहानी भी लोगों को काफी पसंद आई थी। इसी फिल्म के बाद अभिषेक बच्चन और करीना कपूर को भी फेम मिला था। 

3-'गदर एक प्रेम कथा'  (2001):  सनी देओल के करियर की सबसे बेहतरीन और हिट फिल्मों की बात की जाएगी तो गदर का नाम सबसे पहले आएगा। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी भी बूटा सिंह की तरह ही थी। भारत-पाक बंटवारे के बाद पाकिस्तानी लड़की सकीना जिसका किरदार अमीषा पटेल ने प्ले किया था, भारत में रह जाती है। लेकिन भारतीय सिख सनी देओल उसकी मदद करते हैं और उसकी अस्मिता की सुरक्षा करते हैं। इसी दौरान सनी देओल को सखीना से प्यार हो जाता है। प्यार के लिए सनी देओल भी बॉर्डर पार कर जाते हैं और पाकिस्तान में खूब तबाही मचाते हैं। इस फिल्म में पाकिस्तान के दोहरे चेहरे और शराफत की आड़ में आतंक का नकाब साफ नजर आता है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। आज भी इस फिल्म को लोग देखना पसंद करते हैं। 

4-वीर जारा (2004):  शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की शानदार फिल्म वीर जारा भी पाकिस्तान की बर्बरता की कहानी बताती है। इस फिल्म में भारतीय सेना के जांबाज पायलट वीर प्रताप सिंह को एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन ये प्यार पाकिस्तान की कट्टरता के आगे हार जाता है। फिल्म में प्रीति जिंटा ने पाकिस्तानी लड़की हयात का किरदार निभाया था। पाकिस्तान की कट्टरता के आगे ये प्रेम कहानी दम तोड़ देती है और लोग इसे आज तक नहीं भूल पाए हैं। 

5-हिना 1991: बॉलीवुड के दिवंगत स्टार ऋषि कपूर की एक फिल्म हिना को भी खूब याद किया जाता है। इस फिल्म में भी पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया गया था। इस फिल्म में जेबा बख्तियार नजर आई थीं। इस प्रेम कहानी में पाकिस्तान एक बार फिर प्यार का दुश्मन बनता है। भारत का एक लड़का पाकिस्तान पहुंच जाता है। यहां उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन पाकिस्तान की कट्टरता एक बार फिर इस प्यार का दुश्मन बनती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन