1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये 5 स्टार किड्स हूबहू हैं अपने माता-पिता की कॉपी, देखकर आपको याद आ जाएगा पुराना जमाना

ये 5 स्टार किड्स हूबहू हैं अपने माता-पिता की कॉपी, देखकर आपको याद आ जाएगा पुराना जमाना

 Published : Sep 28, 2022 07:46 pm IST,  Updated : Sep 28, 2022 08:57 pm IST

बॉलीवुड में स्टार किड्स किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे हैं। ये लोकप्रियता कहीं ना कहीं उन्हें उनके पैरेंट्स की वजह से मिली है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वो हुबहू अपने पैरेंट्स की कार्बन कॉपी लगते हैं।

Bollywood News- India TV Hindi
Bollywood News Image Source : SOURCED

Highlights

  • सारा अली खान हुबहू अपनी मां अमृता सिंह के पूरे व्यक्तित्व की कार्बन कॉपी हैं।
  • सोहा अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर की तरह ही नजर आती हैं।

बॉलीवुड में स्टार किड्स किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे हैं। ये लोकप्रियता कहीं ना कहीं उन्हें उनके पैरेंट्स की वजह से मिली है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वो हुबहू अपने पैरेंट्स की कार्बन कॉपी लगते हैं। स्टार किड्स काफी हद तक अपने पैरेंट्स की वजह से फेमस होते हैं और लाइमलाइट में आते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके पैरेंट्स की लोकप्रियता उन्हें इस इंस्ट्री में फेमस करती है।

 बात उनके बचपन की हो तो, करोड़ों लोगों ने उनकी बचपन की तस्वीर को सोशल मीडिया पर देखा होगा। जो लाखों रूपये में बिकती भी है। स्टार किड्स ना सिर्फ विरासत में बल्कि अपने डीएनए में भी यश लेकर आते हैं। जिसकी वजह से ये बिलकुल अपने पैरेंट्स की तरह बनते हैं। जिनकी एक झलक के लिए फैंस काफी बेकरार रहते हैं।  तो चलिए जानते हैं, ऐसे पांच स्टार किड्स के बारे में जो हुबहू अपने पैरेंट्स की कार्बन कॉपी हैं, जिन्हें देखकर किसी को भी पुराना समय याद आ जाएगा।

 अमृता सिंह और सारा अली खान

सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि सारा अली खान हुबहू अपनी मां अमृता सिंह के पूरे व्यक्तित्व की कार्बन कॉपी हैं। ये दोनों मां-बेटी नहीं बल्कि जुड़वा बहनें दिखती हैं अमृता को जब लोगों ने पहली बार फिल्म केदारनाथ में देखा था तो लोग बाग हक्के बक्के रह गए थे।।

 शाहरुख खान और आर्यन खान

शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शाहरुख़ के बड़े बेटे आर्यन खान की बात करें तो वो अपने पापा के लुक से लेकर उनके बॉडी लैंग्वेज और शार्प जॉलाइन्स तक एक दम हुबहू हैं। सुर्खियां बटोरने में भी हो शाहरुख की ही कॉपी है और दिखने में भी।

 सैफ अली खान और इब्राहीम अली खान

बात कार्बन कॉपी की तो सैफ और इब्राहीम की जोड़ी को नम्बर एक कहा जा सकता है। पिता की तरह हुबहू चेहरा, सेम हेयर डू, सेम स्माइल और तो और सेम पर्सनालिटी भी। इब्राहीम अली खान को अपने पापा का क्लोन कह सकते हैं।

शर्मिला टैगोर और सोहा अली खान

Sharmila Tagore and Soha Ali Khan
Image Source : INSTAGRAMSharmila Tagore and Soha Ali Khan

सैफ अली खान और सोहा अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर की तरह ही नजर आती हैं। लेकिन सोहा अली खान शर्मिला की कार्बन कॉपी हैं। उनकी बड़ी-बड़ी चमचमाती हुई आंखें और खूबसूरत सी मुस्कान एक जैसी ही है। इसी परिवार की एक और ऐसी जोड़ी है करीना कपूर और तैमूर खान। तैमूर का भोलापन और फीचर बिल्कुल करीना कपूर जैसे हैं।

 डिम्पल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना

ये दोनों ही एक दूसरे की कार्बन कॉपी हैं। इन दोनों की हेयर स्टाइल से लेकर इनकी स्माइल, आंखे और चेहरे की बनावट बिलकुल सेम है।

ये हैं बॉलीवुड के 5 ऐसे स्टार किड, जो अपने पैरेंट्स की कार्बन कॉपी हैं। इन्हें देखकर किसी को भी पुराना समय याद आ जाएगा।

ये भी पढ़ें - 

Ekta kapoor ने इस एक्टर को दे डाला था दिल, कहा-'मैं होती उनकी पत्नी' पर...

Bhabhi ji ghar par hai: 'भाभी जी घर पर हैं' के इस एक्टर के 19 साल के बेटे का निधन, सुनील पाल ने जताया दुख

Richa Chadha Ali Fazal Wedding: राजौरी गार्डन के छोले भटूरे से नटराज की चाट तक, ये है शादी का खास मेन्यू

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन