1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्क्विड गेम-3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, नए नियमों के साथ पुराने अंदाज में दिखेगा मौत का तांडव, ये रही पूरी डिटेल

स्क्विड गेम-3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, नए नियमों के साथ पुराने अंदाज में दिखेगा मौत का तांडव, ये रही पूरी डिटेल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 01, 2025 04:34 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 04:34 pm IST

स्क्विड गेम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अब नए अंदाज में इस कोरियन सीरीज का तीसरा और आखिरी सीजन रिलीज के लिए तैयार है।

Squid Game season 3- India TV Hindi
स्क्विड गेम सीजन-3 Image Source : INSTAGRAM

'स्क्विड गेम' फ्रेंचाइजी के पिछले दो सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब इस हिट कोरियन सीरीज के तीसरे और अंतिम सीजन का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, वहीं इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। इसके ट्रेलर में जबरदस्त फाइट सीन दिखाया गया है। बता दें कि स्क्विड गेम सबसे ज्यादा रेटिंग वाले कोरियन ड्रामा में से एक है और इसका तीसरा और अंतिम सीजन खत्म होने वाला है। रविवार को मेकर्स ने तीसरे पार्ट का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया।

स्क्विड गेम सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर 'स्क्विड गेम' के तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर लॉन्च किया। इस ट्रेलर में खिलाड़ी 456, सेओंग गी-हुन और एक अनजान फ्रंट मैन के बीच भयानक लड़ाई दिखाई गई है। वहीं, इस सीजन में गी-हुन अभी भी अपने दोस्त जंग बे की मौत से सदमे में है और वह गार्ड्स से भिड़ता हुआ दिखाई देता है। साथ ही, वह गार्ड्स से बार-बार पूछता हुआ भी दिखाई देता है, 'तुमने मुझे क्यों नहीं मारा? तुमने मुझे जिंदा क्यों रखा? इसका आखिरी सीजन दर्शकों को काफी रोमांच देने वाला है।

इस दिन रिलीज होगा यह सीजन

'स्क्विड गेम' का तीसरा और अंतिम सीजन 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस वेब सीरीज का निर्माण, लेखन और निर्देशन ह्वांग डोंग-ह्युक ने किया है। इस सीजन की कास्ट की बात करें तो इसमें ली जुंग-जे के अलावा गी-हुन, यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, वाई हा-जुन, पार्क ग्यू-यंग, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ए-सिम, जो यूरी, ली डेविड और रोह जे-वोन जैसे कलाकार शामिल हैं।

सोशल मीडिया रिएक्शन

'स्क्विड गेम' के तीसरे सीजन का ट्रेलर और रिलीज डेट सामने आते ही दर्शक बेहद खुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि वह इसका इंतजार नहीं कर सकते। दूसरे यूजर ने कहा कि 'स्क्विड गेम' सीरीज दुनिया की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है। इसके अलावा एक और कमेंट में लिखा था, 'इस नए सीजन के लिए बेहद उत्साहित हूं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन