1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी शाहरुख-अक्षय को कड़ी टक्कर देता था ये एक्टर, एक साथ ऑफर हुईं थी 40 फिल्में, आज करता है ये काम

कभी शाहरुख-अक्षय को कड़ी टक्कर देता था ये एक्टर, एक साथ ऑफर हुईं थी 40 फिल्में, आज करता है ये काम

 Published : Jul 27, 2025 07:01 am IST,  Updated : Jul 27, 2025 03:13 pm IST

इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स आए और गए, जिनमें से कुछ ने सफलता हासिल की। लेकिन, हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं। उसने सफलता से ज्यादा नाम कमाया। इस एक्टर ने एक समय शाहरुख खान, सलमान खान जैसे कई ए-लिस्ट सितारों को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, हिट फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद वह इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए।

jugal hansraj- India TV Hindi
जुगल हंसराज Image Source : INSTAGRAM/@THEJUGALHANSRAJ

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां अगर आप इंडस्ट्री में अपनी स्किल सही समय पर नहीं दिखा पाए तो स्टारडम सालों साल नहीं टिकता। चाहे कोई भी एक्टर या एक्ट्रेस दमदार शुरुआत क्यों न कर रहा हो। कई बार हिट डेब्यू करने के बाद भी कुछ स्टार्स इंडस्ट्री में टिक नहीं पाते हैं। आज हम एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 1983 में अपनी शुरुआत की। लेकिन, उसे सफलता 2000 में मिली। अपनी सुपरहिट फिल्म से पहले इस हैंडसम हंक ने 10 फिल्में कीं और फिर भी गुमनाम रहा। इतना ही नहीं, जब इनका नाम आता था तो लोग सलमान और शाहरुख खान को भूल जाते थे। लेकिन, कुछ समय बाद ये हीरो अचानक गायब हो गया।

शाहरुख-सलमान को कड़ी टक्कर देने वाला एक्टर

हम जिस हीरो की बात कर रहे हैं। लोग उनकी हरी आंखें से उन्हें पहचान लेते थे। एक समय था जब इस अभिनेता ने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों को कड़ी टक्कर दी थी। अगर आप सोच रहे हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो वो कोई और नहीं बल्कि जुगल हंसराज हैं। जुगल इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपने लुक और स्टाइल से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। उन्होंने 1983 में फिल्म 'मासूम' से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद वह 'झूठा सच', 'लोहा', 'द डॉन' जैसी कई और फिल्मों में नजर आए।

जुगल हंसराज का जबरदस्त स्टारडम

जुगल को बड़ी सफलता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मोहब्बतें' में अभिनय करने के बाद मिली। जब जुगल हंसराज ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो कई लोगों ने कहा की उनका सुपरस्टार बनना तय है। हालांकि, अचानक उनकी किस्मत ने करवट बदली और उन्हें फिल्मी दुनिया में 'मनहूस' का टैग मिला। बता दें कि उन्होंने फिल्मों में आने से पहले टीवी में काम किया और मॉडलिंग भी की।

सफलता के नशे में साइन कर दी 40 फिल्में

एक समय ऐसा भी आया जब जुगल हंसराज का करियर सफलता की ओर बढ़ रहा था और निर्देशक-निर्माता उन्हें साइन करने के लिए उतावले रहते थे। उस वक्त उनकी डिमांड इतनी ज्यादा होने लगी थी कि जुगल ने एक साथ 40 फिल्में साइन कीं। हालांकि, उनकी जिंदगी में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब उनकी कुछ ही फिल्में बनीं और कुछ आज तक रिलीज नहीं हुई। जुगल अपनी पत्नी जैस्मीन और पूरे परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं। जुगल हंसराज अब धर्मा प्रोडक्शंस के साथ उनकी क्रिएटिव टीम के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। लंबे समय से एक्टिंग से दूर रहे जुगल हंसराज ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नादानियां' से वापसी की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन