1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5वीं क्लास तक पढ़ी है 90 के दशक की ये टॉप एक्ट्रेस, माधुरी को दी थी टक्कर, गोविंदा-शाहरुख संग दीं हिट फिल्में

5वीं क्लास तक पढ़ी है 90 के दशक की ये टॉप एक्ट्रेस, माधुरी को दी थी टक्कर, गोविंदा-शाहरुख संग दीं हिट फिल्में

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 16, 2025 07:31 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 07:31 pm IST

क्या आप बॉलीवुड की उस हसीना को जानते हैं, जो केवल 5वीं क्लास तक पढ़ी हैं, लेकिन अपने अभिनय और खूबसूरती से उन्होंने सालों बॉलीवुड पर राज किया। इस हसीना ने 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही।

Karisma Kapoor- India TV Hindi
करिश्मा कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी और अदाओं से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। लेकिन, 90 के दशक में आईं कुछ हसिनाएं ऐसी हैं, जो आज भी दर्शकों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। 90 के दशक में बॉलीवुड पर माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, रवीना टंडन और जूही चावला जैसी अभिनेत्रियों का राज हुआ करता था। इसी बीच एक और अभिनेत्री ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी। हम बात कर रहे हैं कपूर खानदान की बेटी और अभिनेत्री करिश्मा कपूर की, जो कपूर खानदान की पहली बेटी हैं, जिन्होंने फिल्मों में अभिनय किया।

माधुरी को टक्कर देकर जीता अवॉर्ड

करिश्मा कपूर को बचपन से ही अभिनय का शौक था, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी मुश्किल ये थी कि परिवार की किसी अन्य लड़की ने अभिनय के क्षेत्र में कदम नहीं रखा था। जब  करिश्मा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, उस दौरान माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियों का बॉलीवुड पर राज हुआ करता था, ऐसे में फैंस के दिलों में जगह बनाना करिश्मा के लिए आसान नहीं रहा। हालांकि, कड़ी मेहनत के दम पर करिश्मा ने न सिर्फ दर्शकों के दिल जीते, बल्कि कपूर खानदान का नाम भी ऊंचा किया। 1997 में रिलीज हुई 'दिल तो पागल है' में करिश्मा ने शाहरुख और माधुरी के साथ काम किया। फिल्म में वह माधुरी को टक्कर देती नजर आई थीं और इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था।

1991 में किया था डेब्यू

करिश्मा ने 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया और इस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल थी। उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी, जिसमें वह एक्टर हरीश के साथ नजर आईं। उनके अलावा इस फिल्म में परेश रावल, दिलीप ताहिल और भारत भूषण जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए। डेब्यू के बाद करिश्मा ने 'बीवी नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'कुली नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'हसीना मान जाएगी', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'हम साथ साथ हैं' और 'जुबैदा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

सिर्फ पांचवीं तक पढ़ी हैं करिश्मा

करिश्मा 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस बनकर उभरीं और अपने समय के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया। करिश्मा ने अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और गोविंदा सहित 90 के दशक के तमाम सुपरस्टार्स के साथ फिल्में कीं। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली कपूर खानदान की इस लाडली ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। करिश्मा ने सिर्फ 5वीं क्लास तक पढ़ाई की है। हालांकि, करिश्मा भले ही पढ़ाई में आगे न रही हों, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया और आज भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन