1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्युत जामवाल से इस फिल्म क्रिटिक ने मांगा घूस, एक्टर ने लगाया गंभीर आरोप

विद्युत जामवाल से इस फिल्म क्रिटिक ने मांगा घूस, एक्टर ने लगाया गंभीर आरोप

 Published : Feb 27, 2024 10:01 am IST,  Updated : Feb 27, 2024 01:11 pm IST

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक बार फिर एक्टर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में विद्युत जामवाल ने एक फिल्म क्रिटिक पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Vidyut Jammwal- India TV Hindi
विद्युत जामवाल Image Source : DESIGN

फिल्म इंडस्ट्री के डेयरडेविल विद्युत जामवाल हमेशा अपनी फिटनेस और एक्शन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म 'क्रैक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर विद्युत अपने खतरनाक स्टंट से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और फैंस इसपर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच हाल ही में विद्युत ने एक पोस्ट शेयर कर सबका ध्यान अपनी खींच लिया है। 

विद्युत जामवाल ने फिल्म क्रिटिक पर लगाया ये आरोप

दरअसल, हाल ही में विद्युत ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक फिल्म क्रिटिक पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही विद्युत ने अपने पोस्ट में ये भी खुलासा किया है कि फिल्म क्रिटिक ने उन्हें ब्लॉक तक कर दिया है। एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर सबूत के तौर पर फिल्म क्रिटिक के अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,'घूस मांगना एक जुर्म है, और घूस देना भी एक जुर्म है क्या मेरा जुर्म ये है कि मैंने घूस नहीं दिया? अगली बार अब जब भी आप किसी की सराहना करेंगे- तो हमें मुजरिम के बारे में पता होगा।' अब विद्युत का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन कर रहे हैं। 

विद्युत की फिल्म क्रैक के बारे में 

बता दें कि 'क्रैक' में दमदार कलाकार विद्युत जामवाल का एक्शन अवतार खूब पसंद आ रहा है। विद्युत जामवाल के अलावा इस फिल्म में नोरा फतेही और एमी जैक्सन के साथ अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में हैं। 'क्रैक' एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अर्जुन रामपाल एक एड्रेनालाईन-पंपिंग कहानी में हैं। ये फिल्म 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है।  

ये भी पढ़ें: 

पंकज उधास का वीडियो हो रहा वायरल, जब आखिरी बार सिंगर मीडिया को पोज देते हुए आए थे नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन