1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 69 पहले आई इस फिल्म का आज भी नहीं कोई तोड़, यूट्यूब पर फ्री में मौजूद है मूवी, IMDB पर मिली है 9 रेटिंग

69 पहले आई इस फिल्म का आज भी नहीं कोई तोड़, यूट्यूब पर फ्री में मौजूद है मूवी, IMDB पर मिली है 9 रेटिंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 01, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 06:13 pm IST

यूट्यूब पर मौजूद इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 9 की रेटिंग मिली है। ये फिल्म 69 साल पहले रिलीज हुई थी और लोगों को खूब पसंद आई थी।

12 Angry Men- India TV Hindi
12 एंग्री मैन Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

आज ओटीटी के विस्तार के बाद कहानियों की कोई कमी नहीं है। अगर कहानी में दम है तो देशों की सीमाएं भी कहानी के लिए कोई बड़ी बात नहीं रह जाती और पूरी दुनिया में वाहवाही बटोरती है। लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं थे लेकिन तब भी कुछ ऐसे कमाल के कलाकार जिन्होंने ऐसी कहानियां कहीं जो समय के फेर को पार कर गईं। साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म '12 एंग्री मैन' एक ऐसी ही फिल्म है जो 69 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी ऐसी कि जब इसका भेद खुलता है कि दमाग की नसें हिल जाती हैं। ये फिल्म यूट्यूब पर फ्री देखी जा सकती है और इसे आईएमडीबी पर 9 रेटिंग मिली है जो काफी शानदार मानी जाती है। 

 चौंकाने वाली है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री है जो कोर्ट रूम ड्रामा में बदल जाती है। कहानी 12 गुस्सैल वकीलों की है जो हत्या के आरोपी एक जवान लड़के को सजा दिलाने के लिए इकट्ठा होते हैं। कहानी की शुरुआत कोर्ट रूम के बाहर के सेट से होती है और इसके बाद कैमरा अंदर पहुंच जाता है। इसके बाद शुरू होती है कहानी की धार। पहले वकीलों की टीम में से 11 लोग सहमत होते हैं कि आरोपी लड़के ने ही मर्डर किया है। लेकिन इसके बाद 12वां वकील इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होता और विपक्ष में मत डाल देता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और धीरे-धीरे वकीलों की संख्या अपना मत बदलने लगती है। कहानी जब अपने अंतिम समय में पहुंचती है तो आपके होश उड़ा देती है। 

यूट्यूब पर देख सकते हैं फिल्म

अगर आप भी सच्ची, अच्छी और प्रभावशाली कहानियों के दीवाने हैं तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। ये फिल्म साल 1957 में रिलीज हुई थी। इसे सिडनी लुमेट ने डायरेक्ट किया था और इसकी कहानी रेगिनाल्ड रोज ने लिखी थी। इस फिल्म में हैनरी फॉन्डा, ली जे कॉब और मार्टिन बाल्सम जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। इसके साथ ही ये कहानी लोगों का दिल जीतने में सफल रही थी। कैसे नैरेटिव गढ़ा जाता है और उसे तोड़ने के लिए क्या तरकीब काम आती है बस यही हाल ये कहानी बयां करती है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 9 की रेटिंग मिली है। 

ये भी पढ़ें-कौन थे पूर्व RBI गवर्नर एस वेंकिटरमणन? जिनको पर्दे पर उतारेंगे मनोज बाजपेयी, 'गवर्नर' में दिखेगी कहानी

फिर वापस लौट रही 2 सुपरहिट न्यूकमर्स की जोड़ी, पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रच दिया था इतिहास, थियेटर में खूब रोई थी पब्लिक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन